मैंने शिवपाल के लिए भाजपा में की थी बात, लेकिन वो गए नहीं: अमर सिंह
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि शिवपाल यादव के लिए मैंने भाजपा में बात की थी, लेकिन वो गए नहीं। अमर सिंह ने एक बार फिर प्रेस वार्ता करते हुए जरिए आजम खान पर निशाना साधा है। उन्होंने आजम खान को मुलायम सिंह का दत्तक पुत्र बताया है।

बता दें कि इन दिनों अमर सिंह भाजपा खेमों में खूब देखा जा रहा हैं। इतना ही नहीं अमर सिंह प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी सार्वजनिक मंचों पर करने से नहीं हिचकिचाते है। भाजपा से इस करीबी के बाद अमर सिंह अपनी पुरानी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी पर खासे हमलावर नजर आ रहे हैं। चाहे अखिलेश हो या मुलायम हर कोई इस समय इनके निशाने पर है। इतना ही नही अमर सिंह पहले ही 2019 में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने को बात कर चुके हैं।
अमर सिंह को शिवपाल का करीबी मन जाता है। इसीलिए हाल के दिनों में जब अमर सिंह एक तरफ लगातार समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं पर हमला कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ शिवपाल पर हमेशा की तरह नरम हैं। लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान भी सिंह ने कहा कि वो शिवपाल की बुराई नहीं करेंगे। अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुजफ्फनगर में दंगे के समय सैफई में मल्लिका शेरावत का डांस देखा जा रहा था।
उन्होंने कहा पीएम मोदी पर गुजरात दंगे का आरोप लगाने वाले आजम बताएं कि मुजफ्फरनगर दंगा कैसे अलग था। अमर सिंह ने कहा कि आजम नमाजवादी पार्टी के नेता हैं। आजम खान पर बड़ा आरोप लगाते हुए अमर सिंह ने कहा कि उनके चुनाव जीतने के बाद हिंदूओं पर अत्याचार बढ़े, हिंदू बेटियों पर अत्याचार बढ़े। आजम खान पर अमर सिंह ने जमकर भड़ास निकाली और कहा कि ऐसे लोगों को इस देश में रहने का हक नहीं है।
ये भी पढ़ें: मेरी बेटियां बाहर निकलने से डरती हैं, आजम खान ने तेजाब फेंकने की धमकी दी
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications