कभी बड़ा भाई कहने वाले मुलायम सिंह यादव को अमर सिंह ने कहा वे तो फुटबाल जैसे

कन्नौज। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने सपा-गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और शिवपाल के बीच मुलायम सिंह यादव फुटबॉल बन गए हैं। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बात किसी से करती हैं और जाती कहीं हैं। भगवान उन्हें बुद्धि दे और वह मोदी की शरण में चली जाएं।

amar singh big statements on mulayam singh yadav

दिल्ली से लखनऊ जाते समय कन्नौज में राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने गठबंधन को मजबूरी बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव और उनके बेटे को ही टिकट मिला तो वह तीन सीटों पर ही गठबंधन कर लेंगे। जिसकी वजह सपा से रीढ़ की हड्डियां अलग हो चुकी हैं। सपा-बसपा के होने वाले सम्भावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जो अखिलेश अपने परिवार से समझौता नहीं कर रहा वह गठबंधन पर हर तरह का समझौता मायावती से करने की बात कह रहा है।

अखिलेश यादव को यशस्वी भव: का आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर उनके करतब अच्छे होते तो वह उन्हें जीत का आशीर्वाद देते। गठबंधन के बहाने मायावती और मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए अमर सिंह बोले कि इन दिनों मुलायम सिंह फुटबॉल बने हुए हैं। कभी अखिलेश के साथ दिखते हैं तो कभी शिवपाल के साथ। देखना होगा कि यह फुटबॉल किस नेट में जाकर सेट होता है। उन्होंने कहा कि अगर मुलायम सिंह अखिलेश के साथ चले गए तो क्या मायावती अपने साथ हुए सुलूक को भूल पाएंगी। उन्होंने कहा कि मायावती गठबंधन पर बात किसी से चलाती हैं और साथ किसी के चली जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+