अखिलेश को नहीं मिलती डिंपल और नेता जी नहीं काट पाते केक: अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा की आजम खां टुच्चा और द्रोही है। वो दाऊद के भाई अनीश के घर जाकर रुकते हैं। अखिलेश को मैंने ऑस्ट्रेलिया भेजा, डिंपल से शादी कराई। बावजूद मैं मुलायम के ना दिल में हूं ना कही हूं।

Recommended Video

    Amar Singh attack Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav in Mirzapur । वनइंडिया हिंदी

    मिर्जापुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा है की मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक ही हैं। दोनों की मिलीभगत से ये नाटक किया जा रहा है। पुत्र को सत्ता दिलाने के मोह में मुलायम डूबे हैं। मैं ना तो मुलायम सिंह के साथ हूं ना ही अखिलेश के साथ हूं। अमर सिंह सोमवार को विंध्याचल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा की आजम खां टुच्चा और द्रोही है। वो दाऊद के भाई अनीश के घर जाकर रुकते हैं। अखिलेश को मैंने ऑस्ट्रेलिया भेजा, डिंपल से शादी कराई। बावजूद मैं मुलायम के ना दिल में हूं ना कही हूं। अमर ने कहा कि मैंने भाजपा का प्रचार किया और करूंगा। कांग्रेस की सरकार मैंने बचाई थी और कांग्रेस ने मुझे ही धोखा दे दिया था।

    अखिलेश और डिंपल की शादी किसने कराई?- मैंने

    अखिलेश और डिंपल की शादी किसने कराई?- मैंने

    अमर ने यहां तक कहा की अखिलेश-राहुल का साथ होगा तो सरकार बनेगी लेकिन वो भी बेकार हो गया। मेरा एक वोट या हजार या लाख वोट जो भी है वो भाजपा के लिए है। अखिलेश खुद घोषित राजकुमार हैं। भूखी राजनीति के लिए अखिलेश ने अपने बाप की बलि दे दी। कोरिया के तानाशाह ने अपने चाचा को भूखे शेर को परोस दिया उसी तरह अखिलेश ने किया। अखिलेश ने राम की मर्यादा भी लांघ दी जिसने पिता के कहने पर 14 वर्ष का बनवास काटा। भारत में मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ना मैं पार्टी का पदाधिकारी था ना ही सदस्य, फिर भी मुलायम ने राज्यसभा में क्यों भेजा? ये समझा जा सकता है।

    मुझे ही पिछले दरवाजे से बुलाया गया- अमर सिंह

    मुझे ही पिछले दरवाजे से बुलाया गया- अमर सिंह

    मुझे पिछले दरवाजे से क्यों बुलाना चाहते थे। मुलायम की बात का कोई वैल्यू नहीं रह गया है। उन्होंने कहा की मैं कभी कांग्रेस में नहीं जाऊंगा और ना ही सपा में। इसके पहले अमर सिंह फैंस एसोसिएशन की ओर से चल रहे नौ दिवसीय भंडारा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने भक्तों को अपने हाथ से परोसकर भोजन कराया। इसके बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए गए। उनको दर्शन पूजन पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कराया।

    'केक काटना चाहते हैं बस मुलायम सिंह'

    'केक काटना चाहते हैं बस मुलायम सिंह'

    सपा के पूर्व नेता और मुलायम सिंह के साथी रहे अमर सिंह ने मुलायम सिंह पर कटाक्ष करते हुए इसे मुलायम की साजिश बताया और लखनऊ में मुलायम सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कटाक्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो केक को खाना भी चाहते हैं, रखना भी चाहते हैं यानि बस केक काटते रहना चाहते हैं। यानी ताली बजाने के लिए वो एक हाथ से थप्पड़ मार सकते हैं। अमर सिंह ने कहा कि मुझे ताली बजाना होगा तो दोनों हाथ इस्तेमाल करना होगा। एक उंगली से हम तो आरोप लगा सकते है और किसी को प्रहार करना हो तो पांचों उंगली से मुट्ठी बना कर मारना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+