SDM Jyoti Maurya: 'मेरी जेठानी संग भी हुआ धोखा...', ज्योति मौर्या ने लगाए पति आलोक पर नए आरोप
'मेरी जेठानी संग भी हुआ धोखा...', ज्योति मौर्या ने लगाए आलोक पर नए आरोप
SDM Jyoti Maurya Story: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले एक महीने से पति, पद और प्रेमी की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में छाईं ज्योति मौर्या पर उनके पति आलोक मौर्या ने धोखा देने और दूसरे व्यक्ति संग अवैध रिश्ते रखने का आरोप लगाया है।

ज्योति के पति आलोक मौर्या ने कहा कि 'मेरी बदौलत आज ज्योति एसडीएम बन पाई है,मैंने ही उसे पढ़ाया लिखाया लेकिन आज जब वो उच्च पद पर पहुंच गई है तो वो उसे छोड़ना चाहती है, उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है।'
आलोक मौर्या ने किया मुझे बदनाम
जिसके बारे में ज्योति मौर्या का कहना है कि 'आलोक मौर्या ने उनके पारिवारिक झगड़े को सड़क पर ला दिया है। मैं उनसे और उनके परिवार वालों से अलग होना चाहती हूं, इसलिए मैंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है। आलोक से अलग होने की वजह पैसा ,लालच और उनके परिवार का झूठ है, जिससे अब मैं तंग आ गई हूं।'
'आलोक ने मुझसे झूठ बोलकर शादी की'
ज्योति मौर्या का कहना है कि 'उसकी और आलोक की शादी झूठ बोलकर हुई थी। शादी के वक्त आलोक और उसकी फैमिली ने ज्योति के परिवारवालों से कहा था कि वो ग्रामपंचायत अधिकारी है लेकिन असल में तो वो सफाई कर्मी है। जिसके बारे में पता मुझे कुछ सालों पहले ही लगा है।'
ससुरालवालों ने मेरी जेठानी और देवरानी को भी धोखा दिया
ज्योति ने अब अपने ससुराल वालों के बारे में नई बात बताई है। उन्होंने कहा कि 'आलोक और उनका परिवार एक नंबर का झूठा है, उन्होंने ना केवल मुझे धोखा दिया बल्कि मेरी जेठानी और देवरानी को भी धोखा दिया है। ज्योति ने कहा कि उनके जेठ विनोद मौर्या एक क्लर्क हैं, लेकिन उनकी जेठानी को शादी के वक्त बताया गया था कि उनका होने वाला पति पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी है।'
मुझे और मेरी देवरानी को मारा-पीटा जाता था
'तो वहीं मेरी देवरानी भी ससुरालवालों के जुल्म से दुखी है, उसे भी मेरी तरह से मारा-पीटा जाता था और इसी वजह से वो भी जल्द तलाक लेने वाली है, उसने थाने में अर्जी भी दी है। आलोक का पूरा परिवार धोखेबाज, लालची औऱ जुल्मी है।'
आलोक और उसके परिवार को चाहिए सिर्फ और सिर्फ पैसा
'वो लोग मेरी देवरानी से भी पैसे मांगते हैं, अगर पैसे नहीं मिलते तो फिर उसे मारापीटा जाता है। यही सब तो वो लोग मेरे साथ भी करते आ रहे हैं, जब मैंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आलोक ने मुझे इस तरह से बदनाम करने की कोशिश कर डाली। मैं भी दो बच्चियों की मां हूं अब मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।'
सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाने वालों पर भी करूंगी केस
'उनको जितना अपमान करना था, कर दिया लेकिन अब मैं मीडिया या लोगों के बीच में कोई सफाई नहीं दूंगी, मामला कोर्ट में है और वहीं मैं सारी बात कहूंगी, मुझे न्याय पर भरोसा है और कोर्ट में मेरी बात समझी जाएगी, इस बात का पूरा विश्वास भी है मुझे। जिन लोगों ने मेरे ऊपर मीम्स बनाए हैं, सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है, उन सबके खिलाफ भी केस दर्ज कराऊंगी। मेरे लिए आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं इसलिए अब मैं शांत नहीं बैठने वाली हूं। '












Click it and Unblock the Notifications