ट्रेन में अकेले सफर कर रही लड़की के साथ फौजी ने की गलत हरकत, पकड़ा गया

इलाहाबाद। ट्रेन में छेड़खानी की एक और घटना सामने आई है और इस बार आरोप एक सेना के जवान पर लगा है। लड़की की शिकायत पर इलाहाबाद में सेना के जवान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की सूचना सेना के अधिकारियों को भी दे दी गई है। जीआरपी इलाहाबाद के अनुसार गुवाहाटी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में यह घटना हुई है।

अकेले सफर कर रही थी लड़की

अकेले सफर कर रही थी लड़की

सेना का जवान जिस कोच में सफर कर रहा था उसी कोच में एक लड़की भी अकेले सफर कर रही थी। जवान लगातार उसे परेशान कर रहा था जिसकी सूचना मोबाइल से युवती ने जीआरपी को दी तो इलाहाबाद में जीआरपी के जवान सक्रिय हो गए। इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही जवान को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया और फिर लिखा-पढ़ी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाला एवी देवीदास सेना में है और मौजूदा समय में उसकी तैनाती गुवाहटी में थी। वह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था और एसी थ्री के कोच नंबर बी-3 में बैठा था इसी कोच में एक लड़की भी बैठी थी, उसे भी दिल्ली जाना था। कुछ देर बाद जवान युवती से अभद्रता करने लगा और मिर्जापुर से लेकर इलाहाबाद तक जवान उससे छेड़खानी करता रहा। परेशान युवती ने जीआरपी कंट्रोल रूम में शिकायत की तो इलाहाबाद में जीआरपी सक्रिय हो गई।

सेना को भेजी रिपोर्ट

सेना को भेजी रिपोर्ट

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसे ही इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची, जीआरपी पहले से ही मुस्तैद रही। जीआरपी ने बी-3 कोच में जाकर एवी देवीदास को हिरासत में ले लिया। जमकर फटकार लगाते हुए देवीदास को जीआरपी थाने ले गई और फिर सेना को सूचना देते हुए उसका मेडिकल जांच कराया गया। लिखा-पढ़ी के बाद देवीदास को जेल भेज दिया गया है। साथ ही सेना को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- पड़ोस के 55 साल के 'चाचा' ने 16 साल की नाबालिग का किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+