ट्रैक्टर से गिरे तीन किसान धंस गए जमीन के 5 फिट अंदर, सभी की मौत!
इलाहाबाद।
इलाहाबाद के कौंधियारा इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत से भूसा लेने जा रहे तीन किसान ट्रैक्टर पलट जाने दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में मौके पर ही तीनों किसानों की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
भूसा लेने जा रहा था किसान
इलाहाबाद के कौंधियारा इलाके में बडगोहना खुर्द गांव है। यहां के रहने वाले किसान सुशील पटेल ने रात में गेंहू की मढ़ाई की थी। सुबह वह खेत में बने खलिहान से भूसा लेने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। उसके साथ गांव के ही आगम लाल पटेल व बरौली के ज्ञान सिंह पटेल भी बैठे हुए थे। ट्रैक्टर अभी शुभम इंटर कॉलेज के पीछे पहुंचा था कि कच्चे मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

5 फिट गहरा था गड्ढा
सड़क के नीचे लगभग 5 फिट की गहरी खाई थी, ट्रैक्टर पलटने के बाद तीनों उसी गड्ढे में चले गए और उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाई और लोग दौड़े, लेकिन जब तक मदद मिल पाती तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
दुर्घटना की सूचना पर थोड़ी देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी तो किसी तरह ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा किया गया और गड्ढे में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये












Click it and Unblock the Notifications