इलाहाबाद: प्रतापपुर के निर्दलीय प्रत्याशी का अपहरण, सपा विधायक विजमा यादव पर आरोप
देर रात जब संतोष इलाके के भुलेंद्रपुर ग्राम सभा में समर्थकों से मिलने गये थे तब उन्हे दर्जनों लोगों ने घेर लिया। बताया गया कि सारे हमलावर विधायक विजमा के समर्थक थे।
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद की प्रतापपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी संतोष यादव का अपहरण कर लिया गया है। प्रत्याशी के अपहरण का आरोप मौजूदा सपा विधायक विजमा यादव पर है। निर्दलीय प्रत्याशी का देर रात से कोई पता नहीं है। मामले की शिकायत आयोग के अधिकारियों समेत पुलिस से की गई है।

मालूम हो कि 257 प्रतापपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष यादव चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे स्वजातीय समीकरण काफी उलझ गये। देर रात जब संतोष इलाके के भुलेंद्रपुर ग्राम सभा में समर्थकों से मिलने गये थे तब उन्हें दर्जनों लोगों ने घेर लिया था। बताया जाता है कि सारे हमलावर विधायक विजमा के समर्थक थे।
घेराबंदी करके किया प्रत्याशी संतोष यादव का अपहरण
संतोष के साथ रहे समर्थकों ने विरोध किया तो दोनों ओर से हाथापाई के साथ मारपीट होने लगी। असलहों से लैस हमलावरों ने संतोष को गाड़ी में भर लिया और असलहा लहराते हुये निकल गये। संतोष के समर्थकों ने बताया कि संतोष के साथ समर्थक भुलेंद्रपुर बूथ पर बक्सा पहुंचाने गये थे। विजमा यादव भी भुलेंद्रपुर ग्राम सभा में मौजूद थे। गांव में संतोष के पहुंचने पर उनके समर्थक भड़क गये और घेराबंदी करते हुये संतोष का अपहरण कर लिया। मौके पर सपा विधायिका विजमा यादव भी पहुंच गई और उनके इशारे पर गुंडागर्दी होती रही। संतोष के समर्थकों में भगदड़ मच गई।जैसे-तैसे कार्यकर्त्ता जान बचा कर भागे। रात भर संतोष का कोई पता न चला तो मामले की सूचना पुलिस व आयोग के अधिकारियों को दी गई। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: चुनावी रंजिश में भाजपा बूथ एजेंट ने सपा एजेंट को मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications