इलाहाबाद: मायावती की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कहा मोदी की होगी नींद हराम
मायावती की रैली में सुबह 10 बजे से ही भीड़ पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर के 12 बजे तक रैली स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

10 बजे से होता रहा इंतजार
मायावती की रैली में सुबह 10 बजे से ही भीड़ पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर के 12 बजे तक रैली स्थल तिल रखने तक को जगह नहीं बची। पूरे मैदान में भीड़ उमड़ पड़ी। इलाहाबाद प्रतापगढ मार्ग पर दो किलोमीटर तक पैदल आ रहे लोगों से सड़क जाम हो गई । जबकि रैली स्थल पर जाने के लिये इलाहाबाद प्रतापगढ मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। कई किलोमीटर दूर से ही लोग पैदल चलकर रैली स्थल पर पहुंचे। जगह न मिलने पर सड़क पर ही लोग आंखे जमाये मायावती का इंतजार करते रहे ।

3 बजे आया मायावती का उड़नखटोला
मायावती का हैलीकॉप्टर जैसे ही आसमान में मंडराया लोग रैली स्थल की ओर दौड़ने लगे। खेतों में और मेड़ों पर युवक दौड़ते भागते मायावती को देखने पहुंचे। हालांकि सुबह से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओ के बड़ी संख्या में वापस लौटने व आने का क्रम भाषण तक जारी रहा।

रैली में मायावती का जबरदस्त क्रेज
इलाहाबाद की रैली में मायावती का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। महिलाओ से लेकर बुजुर्ग व युवाओ की भारी भीड़ रैली में मायावती की एक झलक के लिये परेशान दिखी। नारेबाजी में जोश के साथ उठते हाथ और घंटों खड़े रहकर इंतजार के बाद जब मायावती मंच पर पहुंची और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया तो कार्यकर्ताओ की मानों सारी थकावट दूर हो गई । रैली स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।













Click it and Unblock the Notifications