फाटक खुलवाने के लिए लड़ गया गेटमैन से, कुछ देर बाद दूर तक बिखरे पड़े थे चीथड़े

इलाहाबाद। कौशांबी जिले की सिराथू रेलवे फाटक पर एक बाइक सवार उस वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया जब वह जबरन गेट खुलवाकर क्रासिंग पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में सबसे आश्चर्यजनक बात यही थी कि बाइक सवार युवक पहले तो गेटमैन से गेट खोलने पर उलझ गया और जबरजस्ती गेटमैन से फाटक खुलवा कर बाइक लेकर आगे बढ़ गया। लेकिन, जैसे ही वह ट्रैक पर आया इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे अपनी आगोश में ले लिया।

जा रहा था रिश्तेदार के घर

जा रहा था रिश्तेदार के घर

पुलिस के अनुसार फतेहपुर के हरचनपुर (खखरेरू) निवासी शब्बीर अहमद (22) सुबह रिश्तेदार के घर जाने के लिए बाइक से निकला था। दिन में करीब 11 बजे वह सिराथू रेलवे फाटक पहुंचा था कि अचानक गेट बंद हो गया। शब्बीर ने गेटमैन से फाटक खोलने के लिये कहा तो गेटमैन ने मालगाड़ी का हवाला देकर गेट खोलने से इन्कार कर दिया। इस पर शब्बीर से झड़प हुई और वह जबरन गेट खुलवाकर आगे बढ़ा।

ट्रैक पर आते ही आ गई ट्रेन

ट्रैक पर आते ही आ गई ट्रेन

वह रेलवे ट्रैक पार कर पाता उससे पहले ही इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई और वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रेन देखकर लोग चिल्लाने लगे तो शब्बीर खुद के साथ बाइक भी बचाना चाहता था और इसी चक्कर में देर हो गई। जब शब्बीर बाइक छोडकर भागा तो मालगाड़ी उस तक पहुंच गई और दुर्घटना में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शब्बीर की तलाशी ली तो जेब से आईकार्ड निकला और आईकार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

दहशत में रहे लोग

दहशत में रहे लोग

कौशांबी के सिराथू रेलवे क्रॉसिंग बेहद व्यस्ततम क्रॉसिंग में से एक है और यहां से लगातार मामूली समयान्तराल पर ट्रेनें गुजरती हैं। एक लंबे अर्षे से यहां पर ओवरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन अभी यह योजना अधर में लटकी हुई है। यहां थोड़ी थोड़ी देर पर ही रेलवे फाटक बंद हो जाने के कारण लंबा जाम लगता है और आए दिन गेटकीपर से गेट खोलने बंद करने को लेकर झड़प व हाथापाई भी होती रहती है। ऐसी ही एक झड़प के बाद आज एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+