इलाहाबाद: नई नवेली दुल्हन की पति ने की ऐसी खौफनाक हत्या, जानकर कांप उठेगी रूह

धीरेंद्र ने अपनी पत्नी सुषमा को 26 फरवरी की शाम दवा दिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। जहां खेतों में उसने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

इलाहाबाद। प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लेकिन जो खौफनाक सच सामने आया है, उसे पढ़कर रूह कांप उठेगी। पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। अपनी पत्नी के चेहरे, पेट, जांघ को चाकू से गोद डाला और फिर उसके गुप्तांग में बांस का टुकड़ा ठूस कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने नहर से लाश बरामद कर जब पोस्टमार्टम के लिये भेजा तो डाक्टरों समेत पुलिस के होश उड़ गये। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा लिखते हुये हत्यारे पति को जेल भेज दिया है।

इलाहाबाद: नई नवेली दुल्हन की पति ने की ऐसी खौफनाक हत्या, जानकर कांप उठेगी रूह

26 को दवा दिलाने निकला था घर से
प्रतापगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के ढकुही गांव के रहने वाले धीरेंद्र उर्फ लवकुश अपनी पत्नी सुषमा को 26 फरवरी की शाम दवा दिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। उस दिन वह घर सुषमा को लेकर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और अगले दिन जब लवकुश घर लौटा तो पुलिस ने उसे दबोच कर सारी सच्चाई उगलवा ली।

पत्नी के अवैध संबंध के चलते की हत्या
पूछताछ में लवकुश ने बताया कि उसे पता चल गया था कि सुषमा का अवैध संबंध है। उसे सबक सिखाने के लिये उसने उसे मार दिया। पुलिस ने पूरी कहानी मीडिया के सामने रखते हुये बताया कि लवकुश दवा दिलाने के बहाने अपनी पत्नी सुषमा को घर से बाहर लेकर खेत की ओर ले गया। खेत में ही वह पत्नी के साथ संबंध बनाने का प्रयास करने लगा तो दोनों के बीच तकरार हो गई। सुषमा के विरोध पर बौखलाये लवकुश ने उसे पास में ही रखे बांस से पीटना शुरू कर दिया।

जेब में रखकर आया था चाकू
मिली जानकारी के अनुसार, लवकुश हत्या का प्लान बनाकर ही आया था और जेब में उसने चाकू भी रख लिया था। सुषमा के विरोध करते ही उसने सुषमा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वहशीपन में उसने चेहरे से लेकर गला, पेट, जांघ सबकुछ गोद डाला। लेकिन जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने सारी हदें पार करते हुये सुषमा के गुप्तांग में बांस का टुकड़ा भी डाल दिया। बेरहमी से हत्या के बाद लवकुश ने खेत से थोड़ी ही दूर शारदा सहायक नहर में शव को फेंक दिया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा बल्कि किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में परिचित के घर चला गया था।

पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा
नवदंपति के गायब होने की सूचना जब पुलिस और मायके वालों को मिली तो खोजबीन शुरू हुई। सोमवार की शाम जब लवकुश घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सबकुछ उगल दिया। शव की दशा देखते ही मायके के परिजनों और वहां मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। चाकू से पूरा शरीर हत्यारे पति ने छेद डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुषमा के साथ दरिंदगी की बात साफ हुई तो मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया । हत्यारे पति को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+