68500 सहायक अध्यापक भर्ती: इस प्रोसेस के बाद कुछ नंबर से चूके अभ्यर्थियों को मिल सकती है नौकरी

इलाहाबाद। विवादों में घिरी 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में असफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से पुनः संशोधित रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर से रोशनी की किरण दिखने लगी है, जो एक या दो नंबरों से चयनित होने से चूक गए थे। फिलहाल पूरे डाटा का क्रॉस निरीक्षण शुरू कर दिया गया है और अब तक मिली शिकायतों का भी निस्तारण इसी के अनुरूप किया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण व खामियों को दूर कर इस महीने के आखिरी सप्ताह तक आयोग फिर से संशोधित रिजल्ट जारी कर देगा। संशोधित रिजल्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों की अलग से काउंसलिंग होगी और उसी प्रक्रिया के तहत उनका ज्वाइनिंग लेटर भी जारी किया जाएगा।

allahabad copy recheking process starts in 68500 assistant teacher vacancy

जानकारी देते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव सुत्ता सिंह ने बताया कि जिन तकनीकी समस्याओं के कारण परिणाम जारी करने पर त्रुटियां हुई हैं। उसे दूर किया जायेगा। सभी शिकायतों के निस्तारण के साथ पूरे रिजल्ट के डाटा की क्रॉस चेकिंग होगी और उसके बाद ही संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक संशोधित परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

दबाव में है सरकार
68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने के साथ विवादो में आई थी और नियुक्ति पत्र दिए जाने तक यह विवादों में घिरी हुई है। लेकिन ,परिणाम जारी होने के बाद जिस इस तरह से अधिक नंबर पाने वाले अभ्यार्थी रिजल्ट से बाहर हुए हैं और उनकी शिकायत व साक्ष्य सामने आये हैं, उससे चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर अभ्यर्थियों के लखनऊ में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अब सरकार पर नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी करने का भारी दबाव है। ऐसे में रिजल्ट के डेटा की क्रॉस चेकिंग और शिकायतों के निस्तारण के बाद नया संशोधित रिजल्ट जारी करने का प्लान तैयार किया गया है। इस बाबत आयोग को शासन स्तर से दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत आयोग ने अपनी संशोधन प्रक्रिया के तहत रिचेकिंग शुरू कर दी है।

आयोग दे रहा सफाई
68500 सहायक अध्यापक भर्ती में जिस तरह से शिकायतों की भरमार हो गई है और उत्तर पुस्तिका आयोग द्वारा दिखाने के बाद नंबरों में जो भारी अंतर देखने को मिल रहा है। उससे अब आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा है। ऐसे में आयोग अब बैकफुट पर है और सफाई देता हुआ नजर आ रहा है। आयोग की ओर से इस मामले में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि छात्रों और शासन का इस रिजल्ट को जारी करने के लिए भारी दबाव था और तेजी के साथ रिजल्ट जारी करने में इस तरह की समस्या सामने आई है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव सुत्ता सिंह ने बताया कि अगर क्रॉस चेकिंग के लिए कुछ और वक्त मिला होता तो ऐसी स्थिति सामने ना आती। हालांकि आयोग ने दावा किया है कि संशोधित रिजल्ट में सारी समस्याओं का निस्तारण होगा। यानी जो शिकायतें हैं वह भी निस्तारित कर दी जाएगी। साथ ही पूरी तरीके से डाटा चेकिंग के बाद संशोधित रिजल्ट जारी होगा। याद दिला दें कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में कई ऐसे अभ्यर्थियों की शिकायत आई है, जिसमें अभ्यर्थियों को अधिक अंक मिलने की जगह कम अंक मिले हैं। वहीं कई अभ्यर्थियों को फेल होने के बावजूद पास कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+