इलाहाबाद: दलबदलुओं को टिकट पर बवाली हुए भाजपाई, केशव के खिलाफ हल्ला बोल
कार्यकर्ताओं ने साफतौर पर पार्टी द्वारा घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची को नामंजूर कर दिया है, विशेषकर दलबदलू नेताओं को टिकट दिये जाने पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे पर रार मच चुकी है। इलाहाबाद समेत मण्डल के प्रतापगढ, कौशांबी में भाजपाई अपनी ही पार्टी से बगावत पर उतर आये हैं। कार्यकर्ताओं के निशाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य हैं। जिनका जगह-जगह पुतला फूंका जा रहा है। शव यात्रा निकाल कर मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं। दरअसल, कार्यकर्ता पार्टी में दलबदलुओं को टिकट देने को लेकर विरोध जता रहे हैं। ये भी पढ़ें: भाजपा में रिश्तेदारों और दलबदलुओं की बल्ले-बल्ले, मुस्लिम के लिए जगह नहीं

बता दें कि, यूपी में चुनाव सिर पर है और ऐसे में बीजेपी खुद अपने कार्यकर्ताओं से मुंह की खा रही है। गौरतलब है कि कार्यकर्ताओं ने साफतौर पर पार्टी द्वारा घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची को नामंजूर कर दिया है, विशेषकर दलबदलू नेताओं को टिकट दिये जाने पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, हर विधानसभा में जो भी दावेदार थे उन्हे सीधे तौर पर नकार दिये जाने पर दावेदारों ने खुला विरोध शुरू कर दिया है।

बता दें कि इलाहाबाद की 8 विधानसभा सीट और प्रतापगढ़ -कौशांबी की विधानसभा सीटों में दावेदारों के बागी सुर ने पार्टी हाईकमान की चिंता भी बढ़ा दी है। ऐसे में स्थिति और बिगड़ने के चलते पार्टी की आगामी दिनों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक भी बुलाई जा सकती है। वहीं, पार्टी में एकरसता और कार्यकर्तोओं में शांति बनाए रखने को लेकर संगठन ने स्थानीय पदाधिकारियों को सामंजस्य बिठाने के लिए निर्देश दिया है। ये भी पढ़ें: भाजपा ने इलाहाबाद से प्रत्याशी किए घोषित, जानें इनकी खास बातें












Click it and Unblock the Notifications