यूपी चुनाव : इलाहाबाद में भाजपा को झटका, नंदी के भाई बसपा में शामिल
कृष्ण गोपाल के बसपा में शामिल होने के लिये बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसे हाईलाइट करने का पूरा सियासी ड्रामा हुआ ताकि यह खबर तेजी से फैले और भाजपा को नुकसान और बसपा को फायदा हो।
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में सियासी खेल और राजनैतिक समीकरण फिर से उबाल पर है। अचानक से आखिरी समय में इलाहाबाद की शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी के भाई ने बगावत कर दी है। नंदी के भाई कृष्ण गोपाल गुप्ता भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गये हैं। कृष्ण गोपाल ने बसपा प्रत्याशी माशूक खान के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये कहा कि मैने बसपा की सदस्यता ले ली है। सूबे में बहन जी की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है और मैं उनके साथ हूं।

क्या करेंगे नंद गोपाल
अभी तक व्यापारी वर्ग के नेता और भाजपा के कद्दावर पदुम जायसवाल की बगावत से परेशान नंद गोपाल के लिये नयी मुसीबत घर में ही शुरू हो गई है। उनके भाई कृष्ण की बगावत घर का भेदी लंका ढाये की लाइनों को चरितार्थ करेगी। अब नंद गोपाल क्या करेंगे यह न उनके समझ में आ रहा है। बल्कि केशव से लेकर भाजपा संगठन के लिये वही समस्या सामने है।
वोट में लगेगी सेंध
नंद गोपाल के वोटों में सेंध लगाने की यह दूसरी सफल कोशिश रही है। पहले सपा ने पदुम जायसवाल के माध्यम से सेंधमारी की उसके बाद बसपा ने कृष्ण गोपाल के माध्यम से वोट में सेंध लगाई। फिलहाल नंदी के चुनावी कार्यालय पर गहमागहमी बढ गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा
कृष्ण गोपाल के बसपा में शामिल होने के लिये बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसे हाईलाइट करने का पूरा सियासी ड्रामा हुआ ताकि यह खबर तेजी से फैले और भाजपा को ज्यादा से ज्यादा नुकसान और बसपा को फायदा हो। फिलहाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा माशूक समेत जिला कार्यकारिणी की पूरी टीम मौजूद रही। ये भी पढ़ें: सपा प्रवक्ता ने पीएम मोदी और अमित शाह को आतंकवादी बताया












Click it and Unblock the Notifications