यूपी: चुनाव से पहले प्रतापगढ़ में हार से बचा भाजपा-अद गठबंधन, पढ़िए क्या हुआ?

इलाहाबाद मण्डल की प्रतापगढ सदर सीट पर भाजपा-अद गठबंधन को बड़ी राहत मिली है। गठबंधन के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता का आखिरकार नामांकन वैध घोषित कर दिया गया है।

इलाहाबाद। इलाहाबाद मण्डल की प्रतापगढ सदर सीट पर भाजपा-अद गठबंधन को बड़ी राहत मिली है। गठबंधन के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता का आखिरकार नामांकन वैध घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे से अधिक समय तक पूरे जिले में उठा-पटक का दौर चलता रहा कि आखिर क्या होगा ? गौरतलब है कि संगम लाल गुप्ता के नामांकन पर अपत्ति दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि आपराधिक मुकदमों की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। ऐसे रिटर्निंग ऑफीसर की टीम जांच पड़ताल कर रही थी। आरोपों का साक्ष्य न मिलने के कारण सभी आरोप खारिज कर दिये गये। इससे न सिर्फ चुनाव से पहले प्रतापगढ़ में हार से भाजपा-अद गठबंधन बचा, बल्कि गठबंधन के अस्तित्व पर आया संकट भी टल गया।

यूपी: चुनाव से पहले प्रतापगढ़ में हार से बचा भाजपा-अद गठबंधन, पढ़िए क्या हुआ?

भाजपा-अद गठबंधन प्रत्याशी हैं संगम
भारतीय जनता पार्टी और अपना दल सोनेलाल में गठबंधन के बाद 248 सदर प्रतापगढ़ विधानसभा अपना दल के हिस्से में गई। अपना दल से इस सीट पर संगम लाल गुप्ता को टिकट दिया गया है। नामांकन के आखिरी दिन संगम लाल ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन पर्चा दाखिल करने के साथ ही संगम और पार्टी की मुसीबत भी शुरू हो गई। संगम के नामांकन पर अपत्ति दाखिल की गई। जिससे नामांकन रद्द होना तय था।

नामांकन वैध पर जवाब के लिये नोटिस
नामांकन खारिज होने की स्थिति में भाजपा और अपना दल दोनों के लिये भूकंप की स्थिति होती। यहां से उनका कोई दूसरा प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाता और चुनाव से पहले ही भाजपा-अद गठबंधन की हार हो जाती। लगभग विरोधी दलों के प्रत्याशियों ने इस बात की पूरी कोशिश भी की लेकिन नामांकन खारिज नहीं किया जा सका। संगम लाल ने दो सेटों में नामांकन किया था। रिटर्निंग ऑफीसर ने दूसरे सेट से नामांकन स्वीकृत किया। हालांकि संगम को नोटिस दी गया है कि वे आपत्ति के संदर्भ में अपना पक्ष प्रस्तुत करें। आयोग और प्रेक्षक को जो सूची प्रेषित की गई है, उसमें संगम लाल गुप्ता का नाम कॉलम 14 पर अंकित कर भेजा गया है। जिससे अब संगम बतौर गठबंधन प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: भाजपा-अपना दल में कलह, क्या ये नाराजगी दोनों को ले डूबेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+