कर्नाटक का हिजाब विवाद पहुंचा उत्तर प्रदेश, वोटिंग से एक दिन पहले AMU में लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

अलीगढ़, फरवरी 09। हिजाब को लेकर कर्नाटक में चल रहा हंगामा अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बुधवार शाम को AMU में नारेबाजी की और मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उनके प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी, क्योंकि कल पश्चिमी यूपी में पहले चरण का मतदान है।

Protest in AMU

कैंपस में लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बुधवार की शाम छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लिए इकट्ठा हुए और हिजाब प्रकरण को लेकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राएं यूनिवर्सिटी के डक पॉइंट से बाबा सैयद गेट तक जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

12 फरवरी को फिर होगा प्रदर्शन

छात्र नेताओं ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर और चुनाव को देखते हुए आज का प्रदर्शन कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन हम प्रशासन को कहना चाहते हैं कि 12 फरवरी को फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें कि हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुप्पी जिले से शुरू हुआ है। उसके बाद तो कर्नाटक के अन्य जिलों में और अन्य राज्यों में भी अब प्रदर्शन हो रहे हैं।

AMU कैंपस में इकट्ठा हुए छात्रों ने कहा कि ये सब कुछ जो हमारी बहन के साथ कॉलेज में हुआ है, ये भाजपा व आरएसएस के कहने पर हुआ है। इतना ही नहीं छात्रों ने बीजेपी पर चुनावी माहौल को देखते हुए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि कल अलीगढ़ में मतदान है, इसलिए हम नहीं चाहते कि सांप्रदायिक ताक़तें शहर के माहौल को ख़राब करें, इसलिए अब 12 फरवरी को फिर से प्रदर्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+