Aligarh Saas Damad Love Story: 'फोन तोड़ दूंगी', इश्क में अंधी सास ने पत्रकारों को दी धमकी, देखें Video
Aligarh Saas Damad Love Story: अपने दामाद के साथ फरार होकर सुर्खियों में आई अनिता देवी बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।
अलीगढ़ में पुलिस पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकली 40 साल की अनीता देवी ने मीडिया वालों के सवालों से गुस्सा हो कर मोबाइल तोड़ने की धमकी दे दी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया
दरअसल, 40 साल की अनीता देवी अपने 25 साल के दामाद के साथ नेपाल भाग रही थी। इसी दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पार करने से पहले ही पकड़ लिया। वहीं, अनीता देवी (Aligarh anita devi) ने दावा किया कि वे खुद ही वापस लौटे क्योंकि मीडिया में उनके बारे में अशोभनीय रिपोर्ट दिखाई जा रही थीं।
वहीं पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस के सामने कहा कि वो राहुल सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
मीडिया पर भड़कीं अनीता देवी
वहीं सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कार में बैठे हैं और पत्रकार उनसे सवाल कर रहे हैं। जब पत्रकार उनसे सवाल करते हैं तो वे परेशान हो कर कहती हैं कि, 'फोन तोड़ दूंगी..हाथ जोड़ती हूं सामने से चले जाओ।
वहीं एक रिपोर्टर राहुल से पूछता है,"आपके पिता कह रहे हैं कि वो आपको स्वीकार नहीं करेंगे और समाज से बहिष्कृत कर देंगे, इस पर आपका क्या कहना है?" राहुल सिंह इसका जवाब देने से इनकार करते हैं।
हम साथ रहेंगे- राहुल
एक अन्य व्यक्ति सवाल करता है, "आपने इन्हें कैसे पत्नी बनाया - कोर्ट मैरिज या मंदिर में?" इस पर राहुल जवाब देते हैं, "सब कुछ लगभग फाइनल है, हम साथ रहेंगे।" जब रिपोर्टर बार-बार मैरिज की प्रक्रिया पूछता है, तो राहुल बुझे स्वर में कहते हैं "कोर्ट...कोर्ट..."।
पत्रकार उन्हें याद दिलाते हैं कि कोर्ट मैरिज तब तक नहीं हो सकती जब तक अनीता अपने पहले पति से तलाक न ले लें।
सोशल मीडिया पर वायरल लव स्टोरी
इस बीच सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे रिश्ते को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने अनुमान लगाया कि चूंकि लड़का जवान है, शायद उसका झुकाव कुछ समय बाद बदल जाएगा। कुछ ने शक जताया कि मामला महज प्रेम या भागने तक सीमित नहीं है, और भी कुछ छिपा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications