Aligarh Saas Damad Love Story: पहले गांव की पड़ोसन, अब होने वाली सास, खुला दामाद का 'भगा ले जाने' वाला पैटर्न
Aligarh Saas Damad Love Story Update: पूरे विश्व में तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ (यूपी का जिला) इन दिनों शर्मसार हो गया है। वजह है- एक ऐसा प्रेम संबंध जिसने सामाजिक रिश्तों की नींव को झकझोर दिया। यहां एक दूल्हा शादी के 9 दिन पहले ही अपनी होने वाली सास को भगा ले गया। यह अचानक नहीं हुआ।
रात-दिन दुल्हन की जगह उसकी मां अपने दामाद से फोन पर घंटों-घंटों बात करती रही और फिर दोनों रफ्फूचक्कर हो गए। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। खास बात यह है कि यह राहुल की पहली हरकत नहीं थी। आइए जानते हैं कैसे? ...

सास से पहले भगाई थी पड़ोसन!
दरअसल, 16 अप्रैल को राहुल, अनीता की बेटी शिवानी से शादी करने वाला था। लेकिन, शादी से सिर्फ 9 दिन पहले, अनीता यानी अपनी होने वाली सास को ही लेकर फरार हो गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि राहुल पहले भी एक महिला को भगा चुका है, जो उसके पड़ोसी गांव की थी। दोनों करीब 2 महीने बाद लौटे, लेकिन उस वक्त शिकायत न होने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सवाल है - ये 'भागा ले जाने वाला पैटर्न' क्या एक सोची-समझी रणनीति है?
फोन कॉल्स से शुरू हुआ प्यार, जीजा बना बिचौलिया
राहुल और अनीता के बीच नजदीकियां महज 3 महीनों में बढ़ीं। दोनों घंटों फोन पर बातें करते थे। 25 मार्च को, जब राहुल बीमार हुआ, अनीता 5 दिन तक उसके घर रुकी। बेटी को मां की हरकतें खटकने लगीं-जब उसने विरोध किया, मां ने उससे बात करना ही बंद कर दिया। शादी का रिश्ता राहुल का जीजा योगेश लेकर आया था। और अब वही जीजा इस साजिश का संभावित हिस्सा बनता नजर आ रहा है।
बाइक से स्टेशन और फिर 'रफ्फूचक्कर'
राहुल ने अपने दोस्तों की मदद से अनीता को कासगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। वहां से दोनों गुजरात के लिए निकल गए। राहुल ने जीजा को बताया था कि वो शेरवानी लेने गुजरात आ रहा है - जो एक बहाना था। पुलिस ने जीजा और उसके साथियों को हिरासत में लिया है, और एक टीम गुजरात रवाना की गई है।
'कलयुगी दामाद' या सीरियल एब्यूसर?
राहुल का इतिहास देखकर ये साफ है कि यह सिर्फ प्यार नहीं, एक पैटर्न है। रिश्तों की मर्यादा लांघकर, वो पहले भी एक महिला को ले जा चुका है। अब सवाल ये है कि क्या यह मानसिक शोषण है? या फिर राहुल प्रलोभन से महिलाओं को फंसा रहा है?
जवाबों से ज्यादा हैं सवाल
- क्या अनीता खुद भागी या बहकाई गई?
- क्या राहुल की नीयत शुरू से ही गलत थी?
- क्या पुलिस जल्द ही इस 'फरार जोड़े' को पकड़ पाएगी?
- और बेटी, जिसकी शादी टूट गई-वो किस अपराध की सजा भुगत रही है?
- सवाल यह भी है कि राहुल खुद काले जादू का शिकार हुआ या अनीता फंसी?












Click it and Unblock the Notifications