पत्नी के अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा इसलिए दी गई रिजवान को खौफनाक मौत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में पनेठी साधू आश्रम रोड पर पांच दिन पूर्व कार में जिन्दा जलाकर किए गए दिल्ली के प्रोपेर्टी डीलर रिजवान हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पूर्व पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी ने प्रॉपर्टी के लालच और प्रेम संबंध में बाधक बनने पर रचा था हत्या का षड्यंत्र।

धू-धू कर जला था रिजवान

धू-धू कर जला था रिजवान

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में गांव अल्हदादपुर के निकट साधुआश्रम रोड पर 10 नबम्बर की रात्रि अज्ञात व्यक्ति की स्कोडा कार में डालकर पूरे शरीर पर पेट्रोल डाल जलाकर हत्या की गई थी। जिसमे कार और मृतक का शरीर पूरा जल गया था, इसके चलते पहचान नही हो सकी थी। हालांकि गाड़ी नंबर के माध्यम से मृतक के बारे में जानकारी हुई तो हरदुआगंज व सर्विलांस की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। जांच में म्रतक की शिनाख्त रिजवान पुत्र सुल्तान खान प्रॉपर्टी डीलर निवासी अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई।

गैर मर्द से थे पत्नी के संबंध

गैर मर्द से थे पत्नी के संबंध

उसकी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में काफी प्रोपर्टी है, रिजवान का पहली पत्नी नाजरीन से तलाक हो गया, इस दौरान नाजरीन के सोनू नाम के युवक से संबंध हो गए थे। बाद दूसरी रिजवान का अपनी दूसरी पत्नी से विवाद हो जाने पर दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कर दी जिसमे रिजवान जेल चला गया था। 26 अक्टूबर को जेल से छूटने के बाद रिजवान अपनी पहली पत्नी के घर पहुंचा, इसी दौरान नाजरीन ने रिजवान का प्लाट और फ्लैट कब्जाने और प्रेम संबंध में बाधक बनने पर अपने भाई शाहरुख, प्रेमी सोनू के साथ व उसके दो साथियों के साथ रिजवान की हत्या की योजना बनाई।

मारने में शामिल था पत्नी का भाई

मारने में शामिल था पत्नी का भाई

हत्या की योजना के चलते सोनू अपने साथी आशू के साथ स्कोडा कार में रिजवान को किसी बहाने से अलीगढ़ लाए। रास्ते मे साथी अफरोज भी आरोपियों के साथ हो गया जिसके बाद रास्ते मे सभी ने शराब का सेवन किया। इस दौरान रिजवान को अत्याधिक शराब का सेवन करा दिया। योजना के तहत अफरोज गाड़ी ड्राइव करता रहा, पीछे बैठे सोनू और आंसू ने रस्सी से रिजवान का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में साधु आश्रम रोड पर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा कर पूरे शरीर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर हत्या कर दिया। जिसमे रिजवान की मौत हो गई। उसके बाद ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गये, इस दौरान आग लगने पर सोनू का हाथ भी जल गया, पुलिस ने सोनू, अफरोज को लोनी गाजियाबाद, व अन्य स्थानों से नाजरीन व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया, आशू फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+