लखनऊ मेट्रो ठप होने पर अखिलेश यादव का तीखा सवाल

लखनऊ मेट्रो के ठप होने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ट्वीट करके पूछा कैसे ठप्प हो गई मेट्रो

Recommended Video

    Lucknow Metro के ख़राब होने पर Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन अपने कॉमर्शियल संचालन के दिन जिस तरह से हांफने लगी है उसके बाद इसपर सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या लखनऊ मेट्रों को पूरी तैयारी के बिना ही लांच कर दिया गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के बाद योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर मेट्रो के बंद होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

    akhilesh yadav

    अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लखनऊ मेट्रो के ठप्प होने पर केंद्र सरकार को रेलवे विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप! एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने केंद्र पर निशाना साधा है तो दूसरी तरफ सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर में मेट्रो के ठप्प होने के बाद जमकर हंगामा किया।

    इसे भी पढ़ें- लखनऊ मेट्रो ठप्प होने के बाद सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने भाजी लाठी

    आपको बता दें कि मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का शुभारंभ किया था। इसे आज यानि 6 सितंबर स आम नागरिकों के लिए खोला गया था, लेकिन सुबह की तीसरी मेट्रो में ही तकनीकी खराबी आने की वजह से मेट्रो तकरीबन दो घंटे तक मवैया के पास खड़ी रही। मेट्रो के कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी को सही करने की बहुत कोशिश की लेकिन जब यह सही नहीं हो सकी तो यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+