यूपी चुनाव: अखिलेश यादव बोले- दो चरणों में ही हमने बना लिया जीतने वाली सीटों का शतक

लखनऊ 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ है। दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी को बड़ी बढ़त हासिल हो जाने का दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल पहले दो चरण में जिन 113 सीटों पर वोट पड़े हैं, उनमें से 100 सीट जीत रहे हैं।

 अखिलेश

अखिलेश यादव ने सोमवार शाम किए ट्वीट में लिखा है- दूसरे चरण में जनता के समर्थन को देखते हुए कह सकते हैं, दो चरणों में ही सपा-गठबंधन द्वारा जीती जा रही सीटों का शतक पूरा हो गया है। दोनों चरणों में मिले जनता के शत-प्रतिशत समर्थन का हार्दिक शुक्रिया! सात चरणों में से अब तो पूरे हो गये दो, जनता भाजपा से कह रही 'गो बैक, गो'

दूसरे चरण में 9 जिलों में पड़े हैं वोट

उत्तर प्रदेश में आज 9 जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर वोटिंग हुई है। राज्य में दूसरे चरण में 60 फीसदी ये ज्यादा वोट पड़े हैं।

पहले चरण में 58 सीटों पर हुई थी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को हुए पहले चरण के लिए मतदान हुआ था। 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों- शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। उत्तर प्रदेश में अब तक 403 में से 113 सीटों पर वोट पड़े चुके हैं। राज्य में अभी पांच चरण का मतदान बाकी है। जिसके बाद 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतते हुए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। वहीं समाजवादी पार्टी 50 सीटें भी हासिल नहीं कर सकी थी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस भी इस चुनाव में बड़ी पार्टियां हैं, जो अपना दमखम दिखा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+