'कोई कानून हाथ में लेगा, तो...', Asad Ahmed एनकाउंटर को अब अखिलेश यादव की विधायक ने बताया सही
Asad Ahmed encounter का लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव योगी सरकार को जहां घेर रहे हैं वहीं उन्हीं की पार्टी की एक महिला विधायक ने इस एनकांउट को बिलकुल सही बताया।

Asad Ahmed Encounter: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद (Asad Ahmed) की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। असद अहमद की मौत पर जहां यूपी पुलिस और योगी सरकार की प्रशंसा हो रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Yadav) ने इस एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया था और अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के उलट उन्हीं की पार्टी की एक महिला विधायक ने असद अहमद के एनकांउटर को सही बताते हुए टिप्पणी की है।
ये सपा विधायक राजू पाल की पत्नी और उमेश पाल की बहन पूजा पाल हैं। जिसके पति राजू और भाई उमेश दोनों की हत्या का आरोप अतीक अहमद पर हैं। पूजा पाल के पति राजू पाल को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। अब जब पति के हत्या के आरोपी अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर हुआ तबमीडिया ने पूजा पाल का रिएक्शन लिया तो उन्होंने कहा
सरकार और प्रशासन अपराधियों को सजा दे रहे हैं...कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो सजा मिलेगी ही। पूजा पाल ने कहा अपराधी को जो सजा दी जाती है, शासन -प्रशासन वो कर रहा है। जो कानून हाथ में लेगा, उसको वो सजा मिलेगी जो कानून में निर्धारित है।
याद रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था
'मैं BJP से पूछना चाहता हूं कि जिन अधिकारियों ने एक ब्राह्मण मां-बेटी पर बुलडोज़र चलाया उन्हें क्यों नहीं मिट्टी में मिलाया? क्या आज का भारत यह है कि कमज़ोर की जान ले लें? क्या संविधान में जो अधिकार है वो नहीं मिलेंगे? उनको क्यों नहीं मिट्टी में मिला दिया'।
#WATCH | "Government and Administration are meting out the punishment for criminals...If someone takes law in their hands, there is punishment," says Puja Pal, Samajwadi Party MLA and wife of slain Raju Pal, on Asad and Ghulam's encounter pic.twitter.com/rK8lukvRhe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications