महाकुंभ के निमंत्रण पर Akhilesh Yadav ने उठाया सवाल, कहा- लोग यहां आस्था से आते हैं
Akhilesh Yadav News: महाकुंभ की तैयारियों के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। अब इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। अखिलेश यादव ने कहा, 'कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं। निमंत्रण नहीं दिया जाता।'
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार 29 दिसंबर को लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं। मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता।'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं। जो करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? ये सरकार अलग है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ सही से हो, इसके लिए हम सहायता देने के लिये तैयार हैं।
कहा कि मैंने कुंभ की हकीकत चेक कराई है, PDA पत्रकार ने कुंभ की हकीकत चेक की और सब उजागर हुआ है। इस दौरान, VHP के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं तो कहता हूं कि ये जो रोज खुदाई चल रही है। सीएम हाउस में भी करें वहां शिव मंदिर है, सीएम के घर में भी खुदाई हो शिवलिंग मिलेगा। अवैध निर्माण राज्यपाल के हाउस में भी हो रहा है।
बता दें कि हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने दोनों नेताओं को प्रयागराज में अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए निमंत्रण दिया। अमित शाह ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इन दोनों के अलावा सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरे आवास पर मुझसे मिलने के लिए आए। उन्होंने मुझे महाकुंभ के उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें: 'मनमोहन सिंह भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक', अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम को कैसे किया याद












Click it and Unblock the Notifications