अखिलेश ने साधा सीएम योगी पर निशाना, कहा- ईद पर ईदगाह क्यों नहीं आए मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने पूछा आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ ईदगाह नहीं पहुंचे, मुख्यमंत्री ने प्रेस रिलीज से दी लोगों को ईद की बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ईद के मौके पर लखनऊ में ईद के मुख्य कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नहीं पहुंचने पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ईदगाह नहीं पहुंचे। आज जब ईद के मौके पर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूं फिर भी यहां हूं, आखिर वह क्यों नहीं आए, यह तो उन्हें बताना चाहिए।

ईद के मौके पर मुख्यमंत्री के ईदगाह जाने की परंपरा रही है, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर ईदगाह नहीं गए। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की बधाई दी। सीएम की अनुपस्थिति पर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूं फिर भी यहां हूं, आखिर वह क्यों नहीं आए, यह तो उन्हें बताना चाहिए।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को ईद के मौके पर मुबारकबाद दी है। हालांकि सीएम आवास पर रमजान के दौरान रोजा इफ्तार की पार्टी दिए जाने की भी परंपरा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा। राजभवन में 23 जून को दी गई इफ्तार पार्टी में भी योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए। इसमें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शिरकत के लिए पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications