Akhilesh Yadav के रामभद्राचार्य के लिए बिगड़े बोल, 'दिव्यांग है, मैं अगर कुछ बोल दूंगा तो विवाद हो जाएगा'
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगतगुरु रामभद्राचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो दिव्यांग हैं और सम्मानित व्यक्ति हैं। अगर मैं उनके बारे में कुछ कहूंगा, तो विवाद हो जाएगा। बता दें कि रामभद्राचार्य ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव के राज में उन्हें लगातार धमकियां दी जाती थीं। उन्होंने वेस्ट यूपी को मिनी पाकिस्तान कहते हुए कहा ता कि हिंदुओं का पलायन पुरानी सरकार की वजह से हुआ। इस वजह से डेमोग्राफी बदल गई है।
अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके ऊपर कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा। सपा चीफ ने कहा कि उन्होंने मुझे डॉक्टरेट की डिग्री थी, जिसे मैं कभी लगाता नहीं हूं। वो दिव्यांग हैं और सम्मानित हैं, लेकिन मैं अगर उनके बारे में अभी कुछ कह दूं तो विवाद खड़ा हो जाएगा।

Akhilesh Yadav ने रामभद्राचार्य पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी परंपरा रही है कि सबका सम्मान करते हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब तक हम एक साधु की बात कर रहे हैं, उनकी क्या सोच है और वो क्या सोचते हैं? क्या वह चाहते हैं कि कोई भी एआई पर बहस न करे, कोई भी पावर प्लांट, एक्सप्रेसवे पर बहस न करे, हमारी नदियों को कैसे साफ किया जाए। क्या हम विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी बात न करें?'
यह भी पढ़ें: 'सनातन की धज्जियां उड़वा रहें, प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य के विवाद में हुई धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने योगी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक सरकार मुनाफाखोरी और लूट बंद नहीं करेगी, जनता को रहत नहीं मिलेगी। सपा चीफ ने कहा, 'बीजेपी जाएगी तभी महंगाई कम होगी। जब तक ये भाजपा वाले लोग रहेंगे, तब तक लोगों को न्याय और उनका अधिकार मिलेगा। मैंने पहले भी कई बार कहा है और फिर कह देता हूं कि बीजेपी जाएगी तभी प्रेस को आजदी मिलेगी, वोट चोरी से यह सरकार बनी हुई है।
Rambhadracharya ने वेस्ट यूपी को लेकर किया था दावा
बता दें कि कुछ दिन पहले ही रामभद्राचार्य ने दावा किया था कि वेस्ट यूपी की डेमोग्राफी पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों की वजह से बदल गई है। यहां से हिंदुओं का पलायन हुआ है और अब इस इलाके को मिनी पाकिस्तान कह सकते हैं। रामभद्रचार्य ने अखिलेश यादव के सीएम रहने के दौरान धमकी दिए जाने का भी दावा किया था। हालांकि, अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार में सभी साधु-संतों का सम्मान होता था। हमने उनके ऊपर लगे केस भी हटाए थे।
यह भी पढ़ें: Mohan Bhagwat के 75 साल वाले बयान पर Akhilesh Yadav ने ली चुटकी, 'अपनी बारी आने पर नियम बदल दिए'












Click it and Unblock the Notifications