Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mohan Bhagwat के 75 साल वाले बयान पर Akhilesh Yadav ने ली चुटकी, 'अपनी बारी आने पर नियम बदल दिए'

Akhilesh Yadav Vs Mohan Bhagwat: आरएसएस चीफ मोहन भागवत इन दिनों अपने हालिया बयान की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने 75 साल में रिटायरमेंट वाले बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी इस तरह की बात नहीं की थी। संघ प्रमुख के इस बयान को पीएम मोदी से जोड़कर देखा जा रहा था। विपक्षी दलों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि संघ अब पीएम नरेंद्र मोदी को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पूरे विवाद पर चुटकी ली है।

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के रिटायरमेंट वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब अपनी बारी आई, तो उन्होंने नियम ही बदल दिए हैं। नियम बदलकर अब वह पद पर बने रह सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग विश्वास खो देते हैं वो राज खो देते हैं।

Akhilesh Yadav Vs Mohan Bhagwat

Akhilesh Yadav ने बिना नाम लिए साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के सांसद और मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए मोहन भागवत पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट किया, ' न रिटायर होऊंगा, न होने दूंगा। अपनी बारी आई, तो नियम बदल दिए... ये दोहरापन अच्छा नहीं। अपनी बात से पलटनेवालों पर पराया तो क्या, कोई अपना भी विश्वास नहीं करता है। जो विश्वास खो देते हैं, वो राज खो देते हैं।'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को 100 वर्ष की संघ यात्रा में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी के लिए, चाहे यह मेरे लिए बात हो या किसी राजनीतिक हस्ती की बात हो, कभी ये नहीं कहा है कि रिटायरमेंट की उम्र 75 साल ही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्या इस्लाम भारत से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा? RSS चीफ मोहन भागवत ने दे डाला बड़ा बयान, घुसपैठ पर भी चेताया

RSS और पीएम मोदी के बीच टकराव की खबरों पर लगी मुहर!

दरअसल पिछले कुछ दिनों से ऐसे दावे किए जा रहे थे कि संघ और पीएम मोदी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस टकराव की वजह से ही बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो रहा। हालांकि, 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा था कि 100 सालों से संघ राष्ट्र निर्माण में जुटा है। यह विश्व का सबसे बड़ा और संगठित एनजीओ है।

यह भी पढ़ें: क्या RSS और BJP में चल रहा है तनाव? Mohan Bhagwat ने दिया ऐसा जवाब जिससे विरोधियों को लगेगी मिर्ची!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+