शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने की खबरों से छटपटाए अखिलेश! दिल्ली में पिता मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात

लखनऊ, अप्रैल 03। समाजवादी पार्टी के कुनबे में एकबार फिर से कलह बढ़ चुकी है। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव अब बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। पिछले कई दिनों से यूपी की सियासत में इसकी चर्चा हो रही है। इन अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने दिल्ली में अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। हालांकि इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मीटिंग हुई तो शिवपाल को लेकर ही है।

Akhilesh Yadav and mulayam singh yadav

2 घंटे तक चली अखिलेश-मुलायम की मुलाकात

जिस तरह से शिवपाल के बीजेपी में जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, उसे लेकर अखिलेश यादव काफी चिंतित हैं और इसीलिए उन्होंने अपने पिता से मुलाकात की है। मुलायम सिंह यादव फिलहाल समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश की मुलायम से मुलाकात करीब दो घंटे तक चली।

सीएम योगी से मिले शिवपाल

आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने पिछले कुछ दिनों के अंदर कई सारी ऐसी गतिविधियां की हैं, जिसके बाद से माना जा रहा है कि वो बीजेपी जॉइन करने की तैयारी में हैं। हाल ही में शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके अलावा ट्विटर पर शिवपाल यादव का पीएम मोदी और सीएम योगी को फॉलो करना तो यही दर्शाता है कि वो अब बीजेपी के होने जा रहे हैं।

BJP के टिकट पर लोकसभा या राज्यसभा जा सकते हैं शिवपाल

सियासी गलियारों में अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि बीजेपी शिवपाल यादव को या तो राज्यसभा भेज सकती है या फिर लोकसभा भेज सकती है। खबर है कि शिवपाल यादव को आजमगढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ की संसदीय सीट खाली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+