यूपी बोर्ड के पेपर लीक पर अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज, कहा-माफिया पर चलवा दें कागजी बुलडोजर
यूपी बोर्ड के पेपर लीक पर अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज, कहा-माफिया पर चलवा दें कागजी बुलडोजर
लखनऊ, 30 मार्च: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर आज (30 मार्च) लीक हो गया। पेपर लीक होने के बाद अंग्रेजी की परीक्षा को 24 जिलों में आनन-फानन में रद्द कर दिया गया। हालांकि, बाकी जगह पर अंग्रेजी की परीक्षा यथावत आयोजित की जाएगी। तो जहां, नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर योगी सरकार को झटका लगा है तो वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा तंज कसा है।

Recommended Video
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी का पेपर 24 जिलों में लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा,
उप्र भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोज़गार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।
इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पेपर लीक मुद्दा उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा गया है। सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि,
यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने नहीं ली कोई सीख! बलिया में परीक्षा से पूर्व 12 वीं कक्षा का अंग्रेज़ी का प्रश्न पत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है। छात्रों के भविष्य से कब तक इसी तरह होता रहेगा खिलवाड़? सीएम दें जवाब।
अंग्रेजी का पेपर हुआ है लीक
यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का आज होने वाला अंग्रेजी का पेपर करीब 24 जिलों में लीक हो गया। अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह पेपर आज दोपहर 2 बजे से होना था, लेकिन उससे पहले ही ये पेपर लीक हो गया और छात्रों के पास भी पहुंच गया। जिसके बाद आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी गई। तो वहीं, अब यूपी सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बलिया के डीआईओएस को सस्पेंड कर दिया है। पेपर लीक मामले की जांच STF करेगी। साथ ही दोषियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications