Raghav Chadha बनेंगे दिल्ली के CM? कुंडली में राजयोग! मशहूर ज्योतिषी सुमिताचार्य महाराज ने किया ये दावा
Raghav Chadha: देश के चर्चित नेताओं में से एक राघव चड्डा को आज दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली, अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उन पोस्ट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है जिनमें उन पर पैसे के लिए बिकने का गंभीर और अपमानजनक आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही राघव चड्डा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। कभी आप पार्टी के Poster Boy कहे जाने वाले राघव आज खुलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आते हैं।
जिस दिन से उन्होंने कमल का हाथ थामा, उस दिन से ही सोशल मीडिया पर ये बातें हो रही हैं कि क्या राघव चड्डा दिल्ली के सीएम बनेंगे? हालांकि राघव की ओर से कभी भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन युवाओं में काफी लोकप्रिय राघव चड्डा को लेकर अक्सर इस बारे में बातें होती रहती हैं।

इस बारे में मशहूर ज्योतिषी सुमिताचार्य महाराज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने NMF News से बात करते हुए कहा कि ' राघव चड्डा दिल्ली के सीएम बनेंगे वो भी बीजेपी के टिकट पर।' आपको बता दें कि ये भविष्यवाणी उन्होंने तब की थी जब राघव चड्डा भाजपा में शामिल नहीं हुए थे, उस वक्त उनकी ये बात काफी अचरज भरी लगी थी।
'राघव चड्डा की कुंडली में सीएम बनने का योग है'
उन्होंने कहा कि 'राघव चड्डा की कुंडली में सीएम बनने का योग है और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती हैं, उन्होंने ये भी दावा किया कि रेखा गुप्ता के सितारे बता रहें हैं कि वो अपना 5 साल का सीएम का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगी।'

कौन हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा एक भारतीय राजनेता और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो 2022 से राज्यसभा में सांसद के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 2020 से 2022 तक दिल्ली के राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक (MLA) के रूप में काम किया। पहले 2012 से 2026 तक आम आदमी पार्टी के मुखर सदस्य रहे , राघव चड्ढा अप्रैल 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री हासिल की
11 नवंबर 1988 को सेंट्रल दिल्ली में जन्मे चड्ढा ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और 2009 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद, 2011 में उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी अकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया था।

ज्योतिषी सुमिताचार्य महाराज का परिचय
ज्योतिषी सुमिताचार्य महाराज अपने सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं, वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि वो ज्योतिषी के साथ-साथ लेखक और इनोवेटर हैं। उन्हें "द डिक्टेटर एस्ट्रोलॉजर" और "द सुपरहीरो एस्ट्रोलॉजर" के नाम से भी जाना जाता है। वे जियोपॉलिटिकल (भू-राजनीतिक) मामलों पर अपनी वायरल भविष्यवाणियों के कारण न्यूज चैनलों और पॉडकास्ट पर चर्चा में रहते हैं। उनकी वायरल भविष्यवाणियों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के प्लेन क्रैश की सटीक तारीख बताना भी शामिल रहा है। उन्होंने ही महाकुंभ त्रासदी, म्यांमार में भूकंप, ऑपरेशन सिंदूर और कई अन्य घटनाओं की भविष्यवाणी की थी।














Click it and Unblock the Notifications