Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?

Aditi Yadav Row: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के नाम पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रदेश में विवाद छिड़ा हुआ है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब उनकी पत्नी और अदिति की मम्मी डिंपल यादव ने खुलकर इस पूरे प्रकरण के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

डिंपल ने कहा कि 'अयोध्या में 7 करोड़ की चोरी के मामले को दबाने के लिए ये पूरा स्वांग रचा गया है और बिटिया की बदनाम करने की कोशिश की गई है ,उन्होंने खुले तौर पर इस पूरे मैटर के पीछे बीजेपी का षड़यंत्र बताया है, उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि इतना घृणित काम केवल भाजपा वाले ही कर सकते हैं।'

Aditi Yadav

लेकिन इसी बीच सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने डिंपल पर तीखा वार किया और कहा कि 'जो आप आज झेल रही हैं, वो हम झेल चुके हैं, आज आपकी बेटी पर बात आई तो आप उबल पड़ीं और जब हमें निशाना बनाया जाता था तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।'

'जब सपाई महिलाओं के खिलाफ़ गंदा-गंदा लिखते हैं तब आप चुप क्यों'

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'भाभी जी माना आपकी बेटी के खिलाफ़ बयानवाजी भाजपाई कर रहे हैं पर जो सपाई महिलाओं के ख़िलाफ़ गंदा-गंदा लिखते हैं गालियां देते हैं उनके लिए आप कभी क्यों नहीं बोलती ?' इसी के साथ ही उन्होंने डिंपल के बयान का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है और अपनी पोस्ट की सब्जेक्ट लाइन लिखी है- 'कर्मा इज बैक।'

Roli Mishra

'पार्टी नेतृत्व ने कभी कोई स्टैंड नहीं लिया'

रोली तिवारी मिश्रा का आरोप है कि जब वह समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं, तब उन्हें भी सोशल मीडिया पर भयंकर अभद्र टिप्पणियों और गालियों का सामना करना पड़ा था लेकिन उस समय पार्टी नेतृत्व ने उनकी पीड़ा को बिल्कुल अनदेखा कर दिया था कभी कोई स्टैंड नहीं लिया, उल्टा उन्हें ही कई बार चीजें गलत ढंग से सुननी पड़ी।

Roli Mishra

'बंद कमरे में खेद प्रकट किया'

रोली ने अखिलेश यादव के आधिकारिक सोशल पेज की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि 'श्री अखिलेश यादव जी आपके आधिकारिक पेज पर गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर मनूरोज़न यादव मुझे अपने साथियों के साथ गालियां देता रहा वो भी तब जब मैं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी,आपने बंद कमरे में तो मेरे पति और बेटियों के सामने खेद प्रकट किया पर कभी उस धूर्त को पार्टी से नहीं निकाला क्योंकि वो आपका सजातीय था। अदिति बिटिया को भी वही झेलना पड़ रहा है जो कभी मैंने झेला था... Karmas Comes Back. मैंने आपसे एक बार पूछा था जो मेरे साथ हो रहा है वो अदिति और टीना के साथ होगा तो आप क्या करोगे?'

हम भी बेटियां हैं हमें कब इंसाफ़ मिलेगा?,

सपा की पूर्व प्रत्याशी बहन @RichaSingh_Alld को क्या क्या नहीं बोला गया, इस बात का विरोध करना तो दूर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे छुड़ाने DGP ऑफिस चले गए...आज उनकी बेटी अदिति का चरित्र हनन हो रहा है Karma Comes Back आ0 @myogiadityanath जी हम भी बेटियां हैं हमें कब इंसाफ़ मिलेगा ?

Aditi Yadav

कौन हैं रोली तिवारी मिश्रा?

आपको बता दें कि सपा की पूर्व प्रवक्ता डॉ. रोली तिवारी मिश्रा यूपी के आगरा की रहने वाली हैं और वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी है और यूपी के महिला आयोग की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं और स्वतंत्र पत्रकार भी हैं। सोशल मीडिया के चर्चित चेहरों में एक रोली की गिनती तेज-तर्रार नेताओं में होती हैं। उन्हें अखिलेश यादव ने साल 2023 में पार्टी से बाहर निकाल दिया था क्योंकि उन्होंने उस वक्त खुलकर भाजपा से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध किया था। इस पर उस वक्त काफी बवाल मचा था।

Aditi Yadav

क्या है अदिति यादव का विवादित मामला?

आपको बता दें कि 9 जून को एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें कहा गया कि 'सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति घर से 7 करोड़ रुपये चुराकर अपने 'मुस्लिम दोस्त लामिदी' के साथ नाइजीरिया भाग गई।' ये पोस्ट पूरी तरह से फर्जी और बकवास थी लेकिन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, हालांकि अब मामला कोर्ट पहुंच चुका है और तथाकथित आरोपी लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है लेकिन इस बात को लेकर बयानबाजी नहीं रूक रही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

इस विवादित और बकवास पोस्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात की घोर निंदा करते हुए कहा कि 'दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए'।

यह पढ़ें:Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
यह पढ़ें:Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
यह पढ़ें:Kathavachak Devi Nidhi Saraswat: खूबसूरत कथावाचक है यूपी के बड़े सियासी खानदान की बहू, पति कौन?
यह पढ़ें:Kathavachak Devi Nidhi Saraswat: खूबसूरत कथावाचक है यूपी के बड़े सियासी खानदान की बहू, पति कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+