यूपी: शिवपाल के बाद अब राजा भइया पर मेहरबान हुई योगी सरकार, दिया अखिलेश यादव का बंगला
लखनऊ। प्रतापगढ़ से पूर्व निर्दलीय विधायक और बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महल में राज करेंगे। दरअसल, योगी सरकार ने अखिलेश यादव का बंगला राजा भइया को आवंटित कर दिया है। आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले सपा से बगावत कर अलग मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव को बसपा सुप्रीमों मायावती का बंगला आवंटित कर दिया था।

अखिलेश के साथ मतभेद को भुनाने के चक्कर में सरकार
राजा भइया और शिवपाल यादव कभी अखिलेश के करीबी रहे हैं और अब इनके बीच मनमुटाव चल रहा है। इन दोनों पर ही योगी सरकार की खास कृपा बरसती नजर आ रही है। इसके पीछे योगी सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है। जिन लोगों से अखिलेश का मनमुटाव या मतभेद है योगी सरकार पर उसपर खास मेहरबानी दिखा रही है।

अब सुरक्षा में जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है
आपको बता दे कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल यादव पर इन दिनों सूबे की सीएम योगी सरकार खास मेहरबान हो गई है। तभी तो शिवपाल पर योगी सरकार एक के बाद तोहफों की बारिश कर रही है। पहले योगी सरकार ने शिवपाल यादव को बसपा सुप्रीमों मायावती का बंगला इनाम में दे दिया और अब सुरक्षा में जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

6एलबीएस वाला बंगला आवंटित कर दिया गया था
कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव के खिलाफ बोलने का एक के बाद एक इनाम मिल रहा है। यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के अलावा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती को ही जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। शुक्रवार को मायावती का 6एलबीएस वाला बंगला शिवपाल यादव को आवंटित कर दिया गया था। मायावती के इस बंगले में अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का कार्यालय बनेगा। अब से मायावती के बंगले में सपा के संरक्षक शिवपाल यादव रहेंगे।

आपको बता दे कि प्रतापगढ़ के बाहुबली पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने नई पार्टी के लिए शपथ पत्र चुनाव आयोग में दाखिल कर दिया है। राजा भइया की नई पार्टी का नाम 'जनसत्ता दल' हो सकता है। राजा भइया अपने राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 30 नवंबर को रैली करेंगे। राजा भइया की नई पार्टी के आवेदन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। राजा भइया ने बुधवार को अपनी नई पार्टी के लिए शपथ पत्र दाखिल किया। जानकारी के अनुसार राजा भइया की तरफ से अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल ने मंगलवार को आवेदन किया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications