Akhilesh Yadav statement: लाहौर से PoK तक भारत का गदर, अखिलेश यादव ने देशवासियों से की ये खास अपील
Akhilesh Yadav statement: बृहस्पतिवार रात से देश में एक बार फिर सीमाओं पर हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान की ओर से की गई हरकतों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। PoK के आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई हुई है और कराची बंदरगाह पर भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं। माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन देशवासियों को सेना की ताकत पर पूरा भरोसा है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देशवासियों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी अपुष्ट सूचना पर यकीन न करे। उन्होंने शांति और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा, "हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं! सकंट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं। अपने-अपने स्तर पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं। जय हिंद!"
हमलों की साजिश में ISI और हमास का गठजोड़
सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और हमास के कमांडरों के बीच पीओके के मुजफ्फराबाद में गुप्त बैठक हुई थी। रणनीति हमास के स्टाइल पर तैयार की गई थी ताकि सीमाओं पर एक साथ कई मोर्चे खोले जा सकें।
भारत को पहले ही इस साजिश की भनक लग गई थी और अपनी तैयारी पुख्ता कर ली थी। पाकिस्तानी जनरल की योजना थी कि भारत में 11 जगहों पर हमला किया जाए, लेकिन भारतीय सेना ने उनकी हर चाल को नाकाम कर दिया।
भारत में 11 सेक्टर्स में हमले रोके गए
जम्मू, सांबा, अखनूर, केरन और करनाह से लेकर राजस्थान के जैसलमेर और पोखरण तक पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें कीं। लेकिन हर सेक्टर में सेना ने मुस्तैदी से हमलों को नाकाम किया। सेना ने तेजी से ऑपरेशन चलाकर हर सीमा क्षेत्र को सुरक्षित रखा।
इन इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया ताकि पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें भारतीय ठिकानों को टारगेट न कर सकें। यह भारत की नई रणनीति थी, जिसने दुश्मनों के मंसूबे चकनाचूर कर दिए।
ब्लैकआउट ऑपरेशन से पाकिस्तान की तकनीक फेल
जैसे ही रात हुई, जम्मू, श्रीनगर, बाड़मेर, भुज और चंडीगढ़ जैसे रणनीतिक शहरों में बिजली सप्लाई काट दी गई। भारत का यह 'डार्क ऑपरेशन' पाकिस्तानी टारगेटिंग सिस्टम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
सेना ने ब्लैकआउट के साये में त्वरित सैन्य कार्रवाई की और पाकिस्तान की योजना को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना के इस कदम को अब रक्षा विशेषज्ञ भी बड़ी कामयाबी बता रहे हैं।
लाहौर के पास पाकिस्तानी बेस तबाह
जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर के पास पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। इसके साथ ही पीओके में तीन बड़े आतंकी लॉन्च पैड भी बर्बाद कर दिए गए हैं। सेना ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया है, जिससे अब वहां की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications