UP Politics: अखिलेश का ऐलान, यूपी में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, एक्स पर शेयर किया मैसेज
UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारों को लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच शनिवार को डील पक्की हो गई।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर अखिलेश यादव ने शनिवार को ऐलान करते हुए एक्स पर मैसेज शेयर किया। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा है कि "कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है... यह सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आगे लिखा है कि 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी। फिलहाल अखिलेश यादव के इस मैसेज के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच आगामी लोकसभा को लेकर सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है।
बिहार में घमासान पर सब की निगाह
इधर उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डील फाइनल हो चुकी है। उधर बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक जानकर भी बिहार की सियासी माहौल को समझ नहीं पा रहे हैं।
सभी के मन में यह सवाल है कि क्या बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अर्थात एनडीए से जुड़ जाएंगे या फिर कोई और नई चाल चल सकते हैं। जितने लोग हैं उतनी बातें चल रही हैं लेकिन अभी तक बिहार की राजनीतिक परिदृश्य से स्पष्ट नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications