भाजपा से ज्यादा चालू पार्टी कोई नहीं है, समझाने नहीं बहकाने से वोट लेते हैं- अखिलेश यादव

गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों विकास का एक भी काम नहीं किया।

गाजीपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सातवे और आखिरी चरण के मतदान के लिए गाजीपुर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह आगरा एक्सप्रेसवे को गाजीपुर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमने उस 302 किलोमीटर की सड़क को 23 महीने में बनाने का काम किया है तो हम गाजीपुर में भी सबसे जल्दी पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह गाजीपुर में भी लड़ाकू विमान उतारने का काम करेंगे।

akhilsh yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तमाम विकास के काम किए हैं, लेकिन भाजपा ने एक भी विकास का काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को पेंशन देने का काम किया और पुल बनाने का काम किया, लेकिन भाजपा वाले एक भी विकास का काम नहीं गिना सकते हैं। अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को पत्थरवाली सरकार से सचेत रहने की जरूरत है।

अखिलेश के भाषण के मुख्य अंश

  • भाजपा से ज्यादा चालू पार्टी कोई नहीं है, ये समझाने नहीं बहकाने से वोट लेते हैं।
  • हमें कोई जानकारी नहीं दी गई इस बारे, वहीं जब रेलमंत्री हादसे में घायल लोगों से मिलने गए तो लोगों को पुरानी नोट दे आए थे।
  • कानपुर वाली पटरी नहीं सुधार पाए और झूठी रिपोर्ट दी कि इसे आईएसआईएस वालों ने तोड़ा है।
  • भाजपा के जो देशभक्त हैं जो दिल्ली में देशभक्ति कर रहे हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि इन लोगों ने यहां शहीद हुए लोगों की क्या मदद की थी, समाजवादियों ने मदद करने का काम किया है।
  • गाजीपुर के सबसे ज्यादा नौजवान देश की सीमा पर जाकर रक्षा करने का काम करते हैं।
  • हम फौज से बात करेंगे ताकि सबसे ज्यादा भर्ती यूपी से हो, हम इसके लिए मदद करेंगे।
  • हमसे कह रहे थे कि अपनी लखनऊ मेट्रो में कब बैठाओगे, लेकिन जैसे ही रेलवे से एनओसी मिल जाए हम उन्हें मेट्रो में घुमा देंगे।
  • प्रधानमंत्री जी अपना काम ले आते तो शायद इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती
  • सपा से प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं।
  • हमारी नेताओं से अपील है कि हमारी मदद कर देना, सरकार बना देना
  • गाजीपुर समाजवादियों का गढ़ है, यहां के लोग हमारी ज्यादा मदद करेंगे।
  • दो कुनबों का नहीं बल्कि दो युवाओं का गठबंधन है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+