आगरा में रोड शो के दौरान राहुल गांधी बोले बीजेपी नफरत फैलाती है और बसपा मैदान में नहीं

आगरा में शुरु हुआ अखिलेश और राहुल गांधी का रोड शो, दोनों ही नेता रोड शो के दौरान करेंगे लोगों को संबोधित

आगरा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रोड शो के आगरा में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जहां जाती है हर जगह नफरत फैलाती है, और बीएसपी तो मैदान में ही नहीं है तो उसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इन्‍होंने पिछले सालों में अच्‍छा काम किया है, दिल से काम किया है। उन्‍होंने कहा कि हम दोनों मिलकर यूपी को बदल देंगे। राहुल ने इस दौरान कहा कि विकास की बात नहीं होती है, झूठ की राजनीति होती है।

उन्‍होंने कहा कि यहां किसी की जेब में 15 लाख रुपए आया, कोई कह सकता है कि यहां नरेंद्र मोदी जी ने मुझे 15 लाख दिया है? राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जो लोग हिंदुस्‍तान में लाइन में लगे हुए थे, क्‍या वो चोर थे? गरीब, ईमानदारों को लाइन में लगाया, फायदा 50 परिवारों को दिया गया। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के 15 लाख रुपए देने वाले वायदे पर कहा कि क्‍या किसी के पास भी 15,000 रुपए भी आए हैं?

rahul akhilesh

आगरा के दयालबाग से शुरु होकर यह रोड शो घंटाघर पर खत्म हुआ, 12 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान दोनों ही नेता लोगों को संबोधित किया। अखिलेश और राहुल के रोड शो को देखते हुए इस रूट पर पड़ने वाले बिजली के तारों को हटवा दिया गया है, जबकि इस रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों की टहनियों को भी 18 फीट की उंचाई तक कटवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+