अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदर्शन, फूंका मोदी का पुतला
गोरखपुर के शास्त्री चौक पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। ये लोग इस्लामिक बैंक खोले जाने की कवायद का विरोध कर रहे थे।
गोरखपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका।

गोरखपुर में फूंका गया पीएम मोदी का पुतला
गोरखपुर के शास्त्री चौक पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। ये लोग इस्लामिक बैंक खोले जाने की कवायद का विरोध कर रहे थे।
संगठन के महानगर अध्यक्ष गणेश पहलवान ने कहा कि देश में बढ़ते आतंकवाद के मुद्दे से नजर फेर कर केंद्र सरकार अब हिंदू हितों को भी नजरअंदाज कर रही है।
'हिंदुओं की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी'
संगठन के महानगर अध्यक्ष गणेश पहलवान ने कहा कि अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए हिंदुओं की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए।
गोरखपुर में प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें राजन, संजय, राकेश, अभिषेक, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।

Click it and Unblock the Notifications