लखनऊ: सीआरपीएफ कैम्प के अंदर एके 47 से चली गोली, गोली लगने से एक जवान की मौत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सीआरपीएफ बिजनौर कैंप में शनिवार दोपहर फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल को गोली लग गई। घायल जवान को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के सीआरपीएफ बिजनौर कैंप में फायरिंग में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को गोली लग गई। फायरिंग एके 47 से की गई है। फिलहाल घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके में 11 अगस्त 2018 को बाल सुधार गृह में तैनात एस सिपाही की रायफल से अचनाक फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक सफाई कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया था।
बहरहाल सीआरपीएफ कैम्प के अंदर हुई इस घटना की छानबीन शुरू हो गई है। घटना की जानकारी जब बड़े अफसरों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले से जुड़े कई पहलुओं पर जांच शुरु कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications