योगी सरकार से अजय कुमार लल्लू ने किया सवाल, पूछा- अजय मिश्रा टेनी के घर पर कब चलाएंगे बुलडोजर?

लखनऊ, 07 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में रविवार, 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुए बवाल के बाद राजनीति गरमा गई है। बता दें कि तिकुनिया में हुए बवाल में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से जुड़े कई वीडियो-फुटेज अब तक सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब तक जो वीडियो-सबूत सामने आए हैं, या एफआईआर दर्ज हुई हैं उसके आधार पर गिरफ्तारी तो दूर, अभी पूछताछ तक नहीं हुई है।

Ajay Kumar Lallu questioned the Yogi govt, asked- When will run a bulldozer at Ajay Mishra Tenis house?

वहीं, अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल पूछा है। अयज कुमार लल्लू ने कहा कि छोटे अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवा देते हैं, मेरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल है कि अजय मिश्रा टेनी के घर पर बुलडोजर कब चलाएंगे?। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी में हुए बवाल मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने मिलने से रोक दिया।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा था कि अभी तक न्याय नहीं मिला, न्याय कैसे मिलेगा अगर वे (अजय मिश्रा टेनी) गृहराज्य मंत्री रहेंगे। ये सब उनके अंडर आता है न। जबतक वे बर्खास्त नहीं होंगे निष्पक्ष जांच कौन करेगा? तीनों परिवारों ने एक ही बात कही कि मुआवजे से मतलब नहीं है, हमें न्याय चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि न्याय के लिए मैं लड़ूंगी। जबतक ये मंत्री बर्खास्त नहीं होगा और जबतक ये लड़का (आशीष मिश्रा) गिरफ्तार नहीं होगा तबतक मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। क्योंकि मैंने उन परिवारों को वचन दिया है। सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के अंडर जांच होनी चाहिए। नैतिक आधार पर मंत्री इस्तीफा दें।

प्रदर्शनकारियों की हुई 'हत्या': वरुण गांधी
लखीमपुर में विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद सांसद वरुण गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शनकारियों की 'हत्या' है। गुरुवार को घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए वरुण गांधी ने कहा है, 'वीडियो बिल्कुल साफ है। हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। बहाए गए किसानों के निर्दोष खून के लिए जवाबदेही होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसानों के सामने जाने से पहले उन्हें न्याय दिया जाना चाहिए।' बता दें कि घटना के बाद से ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें किसानों को पीछे से आ रही कार टक्कर मारते दिखाई दे रही है। यह वीडियो इतना खौफनाक है कि किसी की भी रूह कांप जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+