AIMIM ने यूपी चुनाव में 4 हिंदुओं को दिया टिकट, जानिए किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

मुजफ्फरनगर, 25 जनवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। यहां ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने चार हिंदुओं को उम्मीदवार बनाया है। अभी तक पार्टी की ओर से कुल 27 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है जिसमे 4 हिंदुओं को टिकट सौंपा गया है। इसमे से एक उम्मीदवार मुजफ्फरगर की बुधाना विधानसभा सीट का भी है। यहां से एआईएमआईएम ने हिंदू उम्मीदवार को टिकट दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि आने वाले दिनों में हम अपने और भी हिंदू भाइयों को टिकट देंगे। हम धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करते हैं। हमे सांप्रदायिक कहा जाता है लेकिन सच यह है कि भाजपा सांप्रदायिक दल है जोकि मुसलमानों को टिकट नहीं देती है।

owaisi

शौकत अली ने बताया कि पंडित मनमोहन झा को पार्टी ने साहिबाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं भीम सिंह बाल्यान को बुधाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। जबकि विनोद डाव को हस्तिनापुर विधानसभा सीट से और विकास श्रीवास्तव को बाराबंगी के रामनगर सीट से पार्टी ने टिकट दिया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इंतजार अंसारी ने कहा कि यह सच नहीं है कि हम सिर्फ मुसलमानों की पार्टी हैं, हमारे पास कई हिंदू कार्यकर्ता भी हैं।
गौर करने वाली बात है कि एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार यूपी चुनाव में 100 उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है जबकि आखिरी चरण 7 मार्च में होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+