नियमों के खिलाफ जाकर आगरा में ताजमहल के पीछे रचाई गई शादी, परिवार वालों को ही सकती है सजा

नियमों के खिलाफ जाकर आगरा में ताजमहल के पीछे रचाई गई शादी, परिवार वालों को ही सकती है सजा

आगरा, 18 नवंबर: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल की सुरक्षा के लिए तमाम जांचों और सुरक्षा उपायों के बावजूद इसके ठीक पीछे महताब बाग परिसर में एक शादी का आयोजन किया गया था। ताजमहल के पीछे या उसके आस-पास इलाकों में शादी या किसी पार्टी का आयोजन करना नियमों के खिलाफ है। शादी करने वाले परिवार को नोटिस जारी किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी के मुताबिक शादी का आयोजन मेहताब बाग में पार्किंग ठेकेदार विनोद यादव ने किया था। आगरा में अधीक्षक पुरातत्वविद् आरके पटेल ने ठेकेदार विनोद यादव को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। इस घटना के बारे में अधिकारिक तौर पर मुख्यालय को भी सूचित किया गया है।

जिला प्रशासन को गुमराह कर किया गया शादी का आयोजन

जिला प्रशासन को गुमराह कर किया गया शादी का आयोजन

आगरा प्रशासन के मुताबिक विनोद यादव ने एएसआई और जिला प्रशासन को गुमराह कर शादी का आयोजन किया था। विनोद यादव को उनके अनुबंध के नियमों के अनुसार मेहताब बाग में पार्किंग और कैंटीन सेवाओं के अलावा अन्य कोई व्यावसायिक गतिविधि करने की अनुमति नहीं है। हालांकि विनोद यादव ने पर्यटकों के लिए रेस्ट हाउस के कमरे खोले और पार्किंग में शादी के लिए टेंट लगाए थे। जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हुई है।

स्थानीय लोगों ने शादी का किया विरोध

स्थानीय लोगों ने शादी का किया विरोध

जब स्थानीय लोगों और पर्यटन संगठनों को शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इंडिया टुडे सूत्रों के मुताबिक, तभी एएसआई और उत्तर प्रदेश पर्यटन के अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के सचिव विशाल शर्मा के मुताबिक ताजमहल से 500 मीटर की दूरी पर हुई शादी में जोरदार संगीत बजाया गया था। गोबर के उपले जलाए गए। जबकि क्षेत्र में इन गतिविधियों पर प्रतिबंध है और उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, एक तंदूर का इस्तेमाल किया गया था और बिजली का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था।

पर्यटन विभाग ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

पर्यटन विभाग ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

पर्यटन विभाग के प्रबंधक अतुल रोहतगी ने बताया कि पूरे मामले में विभाग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विनोद यादव का ठेका रद्द करने की सिफारिश करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आगरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता आमिर ने सवाल उठाया कि मेहताब बाग में तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को शादी के बारे में कैसे पता नहीं चला। उन्होंने कहा, "यह बहुत सारे सवाल उठाता है और इस मामले में विस्तृत जांच की जानी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+