पढ़ाते-पढ़ाते इधर-उधर छूता था टीचर, ऐसे पकड़ में आई करतूत

आगरा। आगरा में शिक्षक द्वारा स्कूल में नाबालिग छात्रा से साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने जब छेड़छाड़ की शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने स्कूल पर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

agra teacher molested a school girl student arrested in uttar pradesh

मामला थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित बरौली अहीर मिरिंडा पब्लिक स्कूल का है जहां 14 साल की नाबालिक छात्रा बरौली अहीर स्थित मिरिंडा पब्लिक में 8वीं क्लास में पढ़ती है। छात्रा के पिता का कहना है कि प्रिंसिपल का भाई इस स्कूल में लड़कियों के साथ गंदी हरकते करता है। प्रिंसिपल की मिलीभगत होने के चलते कोई उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। इस घटना के बाद अभिभावकों की भीड़ स्कूल पहुंची और उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि छात्रा से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है मुकदमा लिख कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित छात्रा ने कहा, 'टीचर मुझे धमका रहे थे लेकिन मैंने अपनी मम्मी को आकर बता दिया। वह मुझे इधर-उधर हाथ लगाते हैं। जब मेरी दोस्त ने देख लिया तो उसने मुझे हिम्मत दी तब मैंने आकर अपनी मम्मी को बताया और मम्मी मुझे पुलिस के पास लेकर आईं।' वहीं एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला संज्ञान में आया है बरौली अहीर में एक पब्लिक स्कूल है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की है मुकदमा कायम किया जा चुका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+