'प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो..', पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने लगाई फांसी, आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला
Agra News: अतुल सुभाष सुसाइड केस तो आप सभी को याद ही होगा। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है। यहां पत्नी के उत्पीड़न से परेशान आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है।
वीडियो में मानव शर्मा ने कहा, 'प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। कोई मर्दों के बारे में भी सोच। बेचारे बहुत अकेला हैं।' बता दें, घटना से जुड़ा 6 मिनट 57 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक (मानव शर्मा) गले में फंदा लगा हुआ है, साथ ही आंखों में आंसू थे।

मानव शर्मा ने बनाया था वीडियो
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा (Agra) जिले के सदर बाजार क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानव शर्मा (Manav Sharma) ने सोमवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड जैसा कदम उठाने से पहले मानव ने एक वीडियो भी बनाया था।
पत्नी के चरित्र पर की टिप्पणी
सोशल मीडिया पर वीडियो में मानव शर्मा ने कहा, 'सॉरी मम्मी पापा, मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज, मर्दों के बारे में भी तो कोई बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। मैं पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुका हूं।' इस दौरान वो अपनी पत्नी के चरित्र पर टिप्पणी करता है।
'मेरे मां-बाप को टच मत करना'
वीडियो में युवक आगे कहता है कि मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। वीडियो में रोते हुए अपना दर्द बयां करते हुए कहता है कि मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, तो मुझे जाने दो। बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरे मां बाप को बिल्कुल टच मत करना।
मानव की पत्नी भी आई सामने
मानव शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पत्नी निकिता भी सामने आई है। निकिता की मानें तो मानव पहले भी खुद को हार्म करने की कोशिश कर चुका है, एक बार तो मैंने खुद फंदा काटकर उसे फांसी लगाने से रोका था। उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी। लेकिन, इस बार मैं पर मौके पर नहीं थी। मायके में थी..आप लोग मेरी भी सुनो।
शराब पीकर मुझे पीटते थे मानव
आजतक की खबर के मुताबिक, निकिता शर्मा ने अपने पति मानव को लेकर कहा शराब पीकर वो मेरे साथ मारपीट करते थे। मैंने भी सब कुछ सहा है। ये बात गलत है कि लड़के की नहीं सुनी जाती। आप मेरी भी सुनों..मैं क्या बोलन चाहती हूं। मेरे साथ मारपीट की थी, मैंने इस बारे में मानव के माता-पिता को भी बताया था। लेकिन, वो कहते थे कि ये पति-पत्नी का मैटर है..आप लोग ही सुलझाएं।
मैंने परिवारवालों को दी थी जानकारी
बकौल निकिता के मुताबिक, मानव की डेथ हुई, उसी दिन मैंने उसकी बहन और माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि आप लोग कुछ करो। तो उसकी बहन ने बोला कि आप सो जाओ कुछ नहीं होगा। फिर मैंने मानव के पापा को भी मैसेज किया, पर किसी ने मेरी नहीं सुनी। उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे घर से धक्के देकर निकाल दिया।
मानव के पिता ने बहू पर लगाए ये आरोप
मानव के पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रियायर्ड है। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, 'मानव और निकिता की 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। शादी के कुछ समय उनकी बहू झगड़ा करने लगी थी। परिवर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी थी। इतना ही नहीं, अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात करती थी। '
नोट: वन इंडिया ऐसी किसी भी खबर या वीडियो का समर्थन नहीं करता है। अगर आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है तो तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे।
ये भी पढ़ें: Job In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 55 हजार युवाओं को देने जा रही यह मौका, बढ़ेगा रोजगार












Click it and Unblock the Notifications