Job In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 55 हजार युवाओं को देने जा रही यह मौका, बढ़ेगा रोजगार
Job In UP CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के लिए खास पहल करने जा रही है। इस पहल से 55 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा। सरकार प्रधानमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत यह पहल करने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है योजना? कैसे युवाओं को मिलेगा लाभ?
प्रधानमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत 54,833 अभ्यर्थियों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि तकनीकी दक्षता ही भविष्य की कुंजी है। इसी दृष्टिकोण से सरकार ने आईटीआई और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 2,54,335 युवाओं को उद्योगों और एमएसएमई सेक्टर में प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

UP News: 6 संतानों के बाद भी वृद्धा आश्रम में रहने को मजबूर मां ! बेटे ने बयां की दर्द भरी कहानी
इस योजना के तहत 21 से 24 साल के युवाओं को भारत की टॉप कंपनियों में 12 महीने की सशुल्क इंटर्नशिप दी जाती है। इस योजना का मकसद, युवाओं को रोज़गार के लिए तैयार करना और देश की युवा आबादी की क्षमता का इस्तेमाल करना है। इसके तहत, युवाओं को 12 महीने के लिए हर महीने 5,000 रुपये का भत्ता मिलता हैं।












Click it and Unblock the Notifications