आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत 5 घायल
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार डिवाइजर जा टकराई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार दिल्ली से घूम कर वापस लखनऊ लौट रहे थे।

हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहन कलां टोल प्लाजा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है। यहां एक तेज गति से जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की घटना उस समय की है, जब लखनऊ निवासी राजेश अपने मित्र विजय के साथ दिल्ली घूमने गए हुए थे।
राजेश दिल्ली से वापस लखनऊ लौट रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रहन कलां टोल प्लाजा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। गाड़ी में सवार आशा, दीक्षा और मासूम अरिजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजेश, विजय, गुंजन सहित पांच घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications