VIRAL VIDEO: बेटी से गैंगरेप के बाद बिलख रहे हैं परिजन, हिंदू संगठन भी आए मैदान में
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज इलाके में कथित दुष्कर्म का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामला दूसरे समुदाय द्वारा गैंगरेप का बताया जा रहा है। इस मामले से संबंधित परिजनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक वीडियो में तो पीड़ित महिला तड़पती हुई दिख रही है, जिसमें वह अस्पताल के बेड में लेटी है और चीख रही है। वहीं दूसरे वीडियो में लड़की का चाचा राजवीर चिल्लाते हुए रो-रो कर छात्रा के साथ हुई आपबीती सुना रहा है।

परिजनों ने रो-रो कर लाई मोदी-योगी से गुहार
पीड़ित छात्रा का चाचा मीडिया के कैमरों के सामने कहता हुआ दिख रहा है कि ' लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। मोदी जी योगीजी कहां हैं आप। राजवीर का आरोप है कि दूसरे समुदाय के तकरीबन 6-7 लोगों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की है और इस मामले में पुलिस ने सिर्फ एक ही व्यक्ति को आरोपी बना कर जेल भेजा है। सिर पर चाकू मारने की वजह से लड़की के सिर पर ब्रेन हैमरेज हो गया है। लड़की चिल्ला रही है मुझे छोड़ दो, जाने दो, कुंडी खोल दो। यह बताते-बताते परिजन रोने लगते हैं और कह रहे हैं कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगे। परिजनों के मुताबिक वे इस अप्रत्याशित घटना से काफी आहत हैं जिसकी वदह से उन्होंने 5 दिनों से खाना भी नहीं खाया है।

क्या था मामला
परिजनों के मुताबिक 'बीते 23 अक्तूबर को को घर से कॉलेज के लिए गई एक छात्रा काफी देर नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी जांच पड़ताल शुरू की। काफी पड़ताल के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। वह काफी डरी सहमीं हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। लड़की को फतेहाबाद के के एक अस्पताल में लड़की को भर्ती करवाया गया था।

क्या है डॉक्टरों का कहना
परिजनों के मुताबिक डॉक्टर मामले को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही कागजी कार्रवाई के लिए इधर से उधर दौड़ा कर परेशान भी कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की का एक्सीडेंट हुआ है और उसके शरीर और आखों में नाखून मारे जाने के निशान हैं। वहीं चाचा राजवीर का आरोप है कि डॉक्टर मामले में गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिस हिसाब से डॉक्टर बता रहे हैं वैसे तो एक्सीडेंट में नहीं होता है। राजवीर का कहना है कि जिसने ऐसा किया है वो स्थानीय पार्षद का भतीजा है और पुलिस ने 2 लाख रुपये देकर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया है।

हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है और प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया है। सोमवार को अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिषद के सामने प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि पुलिस मामले में गुमराह करने का आरोप लगा रही है। पुलिस पीड़िता को घायल दिखाने का काम कर रही है और गैंगरेप की बात से इंकार कर रही है। ABVP ने मामले की निष्पक्ष जांच करा के फिर से मेडिकल कराने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications