Agra News: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर सत्संगियों ने फेंके पत्थर, छावनी में तब्दील दयालबाग
उत्तर प्रदेश के आगरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दयालबाग क्षेत्र की सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा है। राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण हटाने के लिए फोर्स मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे राधा स्वामी के सत्संगियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
सत्संगियों ने पत्थर, लाठी-डंडे से पुलिस को खदेड़ने की कोशिश की। मामले को काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में डीसीपी और एसीपी समेत करीब 20 पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए।

डीसीपी (सिटी) सूरज राय ने बताया कि राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण हटाने के लिए फोर्स मांगी थी, जिसके लिए पुलिस पहुंची थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ से बात करने की कोशिश की। हमने इन्हें दस्तावेज दिखाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। मौके पर स्थिति शांत है।
छावनी में तब्दील दयालबाग क्षेत्र
Recommended Video
पलक झपकते ही दयालबाग क्षेत्र का सत्संग पीठ छावनी में तब्दील हो गया। किसी ने छत से पत्थर पुलिस पर बरसाए तो किसी ने लाठी चलाई। पुलिस ने आधा किलोमीटर तक फोर्स की मदद से इलाके को ब्लॉक कर दिया। लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया।












Click it and Unblock the Notifications