चूहों के कारण धराशाही हुई तीन मंजिला इमारत! देखें वीडियो

आगराः आगरा के कचहरी घाट के टीला वाली गली में एक 70 साल की पुरानी इमारत पलक झपकते ही धराशायी हो गई। बताया जा रहा है कि ये इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। इमारत की हालत के कारण इस इमारत को कुछ ही दिन पहले खाली करा लिया गया था। इमारत के गिरने से किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। आगरा के टीला वाली गली में 50 से 100 साल पुराने कई घर बने हुए हैं।

Agra 3 storey building collapse No casualty reported

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये इमारत रविवार की सुबह करीब 8 बजे गिरी। इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि इस मकान के टूटने की वजह चूहों का जमीन को खोखला कर देना है।

इलाके के लोगों का कहना है कि चूहों के कारण यहां की जमीन खोखली होने लगी है, जिस कारण से बिल्डिंगें कमजोर हो रही हैं। लोगों ने बताया कि गली के आखिर में एक तीन मंजिला इमारत थी, इस इमारत में लगातार प्लास्टर और ईंट झड़ रही थी।

तभी लोगों को लगा कि इमारत गिरने वाली है। इसके बाद लोगों ने अपने घरों के बाहर खड़े वाहनों को घटना लिया। कुछ ही देर के बाद इमारत धराशाही हो गई। इस इमारत के बाद दूसरे लोगों में दहशत बनी हुई है।

कई लोगों को डर सता रहा है कि आने वाले समय में कही उनकी इमारत के साथ ऐसा न हो जाए। इमारतों में रहने वाले कई लोग इसको लेकर चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें- कठुआ रेप केस: करीना ने कहा-शर्मिंदा हूं, हुईं ट्रोल लेकिन स्वरा ने दिया करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+