यूपी: हजरतगंज चौराहे के बाद अब इस विश्वविद्यालय का बदला जाएगा नाम, सरकार ने किया ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चप्पे-चप्पे को अटलमय बनाने की जुगत में योगी सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। राजधानी लखनऊ के चौक स्थित केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर का नाम बदलकर अब अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा। इससे पहले हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखा गया था। इसके बाद अब योगी सरकार ने केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर का नाम भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मेयर संयुक्ता भाटिया ने हजरतगंज चौराहे के नाम पर अटल चौक के नाम पर मोहर लगाई थी। 31 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पार्षद दल के साथ-साथ सभी विपक्षी पार्षदों की सहमति से हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखने पर सहमति जताई गई थी।
कार्यकारिणी सदस्यों ने इसपर मुहर लगा दी
बता दें कि बैठक में लखनऊ की सड़कों, चौराहों, पार्कों के नाम अटल जी के नाम पर करने के प्रस्ताव दिए गए थे। बड़ी संख्या में पार्षदों ने चौराहों का नाम अटल जी के नाम पर संबंधी प्रस्ताव दिए थे। इसलिए कार्यकारिणी में हजरतगंज चौराहे का नाम सबसे ऊपर होने के बावजूद कार्यकारिणी सदस्यों ने इसपर मुहर लगा दी।
महापौर ने कार्यकारिणी सदस्यों, सभी पार्षदों एवं लखनऊ की जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए आज हजरतगंज चौराहे के नाम अटल चौक रखने की आधिकारिक घोषणा की। आपको बता दें कि इससे पहले कई जगहों के नाम पर फैसले लिए गए थे। इसमें से इस्माइलगंज का नगर निगम डिग्री कॉलेज और अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक के हाई वे का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हजरतगंज चौराहे का नाम भी अटल जी के नाम से ही रखने का प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम ने इसकी अनुमति दे दी है। इन प्रस्तावों पर शासन की मोहर लगना अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें- यूपी: पति के शराब पीने से तंग आकर महिला ने काट दिया गला, कहा जिंदगी हो गई बर्बाद
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications