यूपी: पति के शराब पीने से तंग आकर महिला ने काट दिया गला, कहा जिंदगी हो गई बर्बाद

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्त्या कर दी। जिस वक्त उसने अपने पति की हत्त्या की उस वक्त उसके 2 मासूम बच्चे भी वहीं मौजूद थे। ये बच्चे इस सनसनीखेज हत्या के चश्मदीद भी हैं। हत्या के बाद कातिल बीवी ने अपने पति की लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके मनसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में कातिल बीवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

यूपी: पति के शराब पीने से तंग आकर महिला ने काट दिया गला, कहा जिंदगी हो गई बर्बाद

मामला यूपी के बलरामपुर जिले का है यह थाना रेहरा बाजार के ग्राम बैरिया सुर्जनपुर से जुड़ा है। यहां उदय भान की पत्नी सरस्वती ने अपने पति पर मारपीट और शराब की लत का आरोप लगाया है। इससे तंग आकर महिला ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्त्या कर दी। सरस्वती ने अपने पति पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बच्चों ने बताया कि उनके पिता और उनकी मां के बीच रात में लड़ाई हुई थी। पिता ने मां को मारा था जिसके बाद उनकी मां ने उनके पिता की हत्त्या कर दी।

पुलिस ने भी इन मासूम बच्चों का बयान दर्ज किया है। मृतक की उम्र महज 37 साल थी। सरस्वती और मृतक शख्स उदयभान को 6 बच्चे थे। जिनमें 4 लड़के तथा 2 लड़कियां हैं और वह अपने भाईयों से अलग अपने खेत मे लोहिया आवास बनाकर रहता था। इसके दो बेटे इस समय रोजी रोटी के लिए बाहर हैं, जबकि 2 बेटियों के साथ 4 बच्चे घर पर ही रहते हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध हत्त्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना प्रकाश में आई है पति की उसकी पत्नी ने ही हत्या की है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश मुख्य कारण लग रहा है पर गहराई से पूछताछ के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें- यूपी: मजार की देखरेख करने वाले बाबा ने बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+