मंत्री नंदी के बाद फेसबुक पर राजा भैया को भी धमकी, गिरफ्तार

इलाहाबाद। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दिये जाने के बाद बाहुबली विधायक राजा भैया को भी फेसबुक पर धमकी दी गई है । खास बात यह है कि यह धमकी भी उसी फेसबुक आईडी से दी गई है, जिससे नंदी को धमकी दी गई थी। राजा भैया को धमकी दिये जाने पर जगह-जगह समर्थक सड़क पर उतरे तो जार्जटाउन थाने में फेसबुक यूजर मो. अशद उर्फ आशू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने अशद को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

अभद्र भाषा में राजा भैया को धमकी

अभद्र भाषा में राजा भैया को धमकी

राजा भैया को दी गई धमकी में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और राजा भैया की फोटो के साथ कई अपत्तिजनक बातें लिखी हैं। साथ ही धमकी में राजा भैया को गैंगस्टर जैसे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई है।

फेसबुक से मांगी गई मदद

फेसबुक से मांगी गई मदद

मामले की पड़ताल कर रही साइबर सेल ने अशद की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक मुख्यालय से संपर्क किया है। साइबर सेल ने यूआरएल के साथ आईडी की विस्तृत जानकारी मांगी है। फेसबुक की ओर से इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा भेजा जा रहा हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी ।

मंत्री नंदी को भी दी थी धमकी

मंत्री नंदी को भी दी थी धमकी

गौरतलब हैं कि दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें आरडीएक्स बम से उड़ाने की बात धमकी में लिखी गई थी । उन्हें भी धमकी फेसबुक पर मिली थी और मैसेज पत्नी अभिलाषा गुप्ता के फेसबुक एकाउंट पर आया था। आश्चर्य की बात है कि दोनों धमकी फूलपुर के रहने वाले मो. अशद की आईडी से भेजी गई हैं और गिरफ्तार अशद धमकी दिये जाने के आरोपों से इनकार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+