टॉयलेट कर रही महिला का वीडियो बना रहे थे लड़के, मना करना पड़ गया महंगा

अमेठी। सरकार के दावों और ढेरों जतन के बावजूद यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला जिले के मोहनगंज थाने का है जहां घर की महिलाओं की इज़्ज़त से खेल रहे आवारा लड़कों का विरोध करना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ है। शौच के लिए गई महिला का वीडियो बना रहे आवारा लड़कों को जब युवक ने मना किया तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।

शादी में शामिल होने मायके आई थी विवाहिता

शादी में शामिल होने मायके आई थी विवाहिता

जानकारी के अनुसार ज़िले के मोहनगंज थाना अंतर्गत कुमारगंज मजरे तिलोई गांव में एक विवाहिता मायके में अपने फूफा के घर शादी में शामिल होने के लिये आई थी। आज सुबह वो कुछ महिलाओं के साथ गांव से बाहर खेत में टॉयलेट के लिए गई थी जहां गांव के दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि पीड़ित महिला टॉयलेट के लिए बैठी ही थी कि दोनों युवक पीछे से उसका वीडियो बनाने लगे, विरोध करने पर छेड़छाड़ करते हुए गालियां भी दीं।

सीएचसी में चल रहा घायल का इलाज

सीएचसी में चल रहा घायल का इलाज

इस तरह सरेआम इज्जत नीलाम होता देख पीड़ित महिला और उसके साथ मौजूद महिलाओं ने गुहार लगाई। जिस पर पीड़िता का बचाव में दौड़ता हुआ पहुंचा। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसके सर में गम्भीर चोटें आई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। उधर घायल युवक को परिजन सीएचसी तिलोई लेकर आए और उसे एडमिट कराया।

परिजनों ने दी नामजद तहरीर

परिजनों ने दी नामजद तहरीर

इस मामले में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की ओर से थाना मोहनगंज के पूरे गोबरे मजरे तिलोई निवासी लवलेश पुत्र महादेव व उसके भाई के विरुद्ध तहरीर पुलिस को मिली है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+